अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का आयोजन

गाजियाबाद: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की गाजियाबाद जिला इकाई के द्वारा श्री महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का आयोजन आज दिनांक 15 अक्टूबर महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में किया गया। इस अवसर पर 24 अग्रेशन बाजार स्थित महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर जाकर माल्यार्पण किया, वह प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने घोषणा की अगले वर्ष तक गाजियाबाद के किसी बड़े चौराहे का नाम अग्रसेन चौक रखने की मांग की जाएगी। वह अग्रसेन जी की बड़ी मूर्ति भी लगवाने का निर्णय लिया गया । प्रशासन से मिलकर उसकी भूमिका तैयार कर जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

इस मौके पर अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता,बालू भाई सदस्य रेलवे बोर्ड भारत सरकार, मनोज गुप्ता राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अंजलि सिंगल जिला अध्यक्ष महिला इकाई, सुमित अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई पश्चिम उत्तर प्रदेश, वेद प्रकाश गर्ग, अभिषेक गर्ग, सपा नेता संजीव गर्ग, राजीव अग्रवाल, विपुल गोयल, अंकुर गोयल, बंटी शशिकांत गुप्ता, कालू भाई, लवलेश गर्ग, डॉ ओपी अग्रवाल, संजय गोयल, अनिल जुल्का, विक्रांत सैनी, सचिन मित्तल, राजेश सिंघल, उमंग अग्रवाल, नितिन गर्ग, वीरेंद्र कंडेरा, कमल आदि अनेकों अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।


