पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति ने मनाया 19वां बसंत महोत्सव
- पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति ने 19वां बसंत महोत्सव मनाया।
- सैकड़ों महिलाओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की।
- आज से ही रंग, अविर और फगवा शुरू हो गया है।
- समाज के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित थे।
- संस्था अध्यक्ष अशोक साह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

गाजियाबाद: पूर्वांचल कालिदास नवयुवक विकास समिति ने आज बड़ी धूमधाम से 19वां बसंत महोत्सव एवं सरस्वती पूजन मनाया। पूर्वांचल के सैकड़ों महिलाएं आज मां सरस्वती के चरणों में अविर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
जैसा कि पूर्वांचल में परंपरा है, आज से ही रंग, अविर और फगवा शुरू हो जाता है। सभी महिलाओं ने मां सरस्वती की पूजा की।


इस मौके पर समाज के सम्मानित व्यक्ति अरुण सिंह, राकेश सिंह, दीपक कुमार, बेचन यादव, मुकेश कुमार, मुन्ना प्रसाद, बृजेश यादव, काजल झा, बीएन तिवारी, जयंती मिश्रा, निर्मला देवी, रघुवीर पाठक, निशा ठाकुर, शशि कला, राम सुन्दर देवी, मीना देवी, मधु तिवारी, ऊषा पांडे, कंचन सिंह, मंजू सिंह, करुणा दुबे, पूजा ठाकुर, बीना देवी, राधा देवी, पूनम सिंह, सुमन, निर्माता देवी, कविता देवी, प्रियंका सिंह, सीमा सिंह, मीरा देवी, रामवृक्ष शाह, खुश सिंह, लक्ष्य प्रसाद, डॉक्टर विश्वकर्मा, मिंटु ठाकुर, जोगी ठाकुर आदि उपस्थित थे।
संस्था अध्यक्ष अशोक साह ने बसंत पंचमी के अवसर पर सभी का आभार व्यक्त किया।



