Ghaziabad

सीए फाउंडेशन परीक्षा में वृंदा अग्रवाल ने देशभर में टॉप कर बढ़ाया गाजियाबाद का मान, बहन तुलसी और अन्य विद्यार्थियों ने भी रच दिया कीर्तिमान

गाजियाबाद: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं के परिणामों में गाजियाबाद के विद्यार्थियों ने इस बार इतिहास रच दिया। शहर की होनहार छात्रा वृंदा अग्रवाल ने सीए फाउंडेशन की परीक्षा में 400 में से 362 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से गाजियाबाद ही नहीं, समूचे उत्तर प्रदेश में गर्व की लहर दौड़ गई है।

सीए गाजियाबाद शाखा के अध्यक्ष सीए विभोर जिंदल ने जानकारी दी कि वृंदा की इस उपलब्धि के साथ-साथ उनकी बड़ी बहन तुलसी अग्रवाल ने भी सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में गाजियाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त कर अग्रवाल परिवार को गौरव से भर दिया। यह परिवार अब शहर में शिक्षा और परिश्रम की मिसाल बन गया है।

वहीं, सीए फाइनल परीक्षा में नैंना चोपड़ा ने ऑल इंडिया रैंक 8 और पलक गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 49 प्राप्त कर गाजियाबाद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

गाजियाबाद शाखा के अन्य सफल छात्र-छात्राओं में तुषार अग्रवाल, उमंग गर्ग, दीपांशी गुप्ता, भवांश अग्रवाल, अक्षित पहवा, स्पर्श गुप्ता, कलिस्टा सिंघल, केशव गर्ग, ललित त्यागी, प्रीत गोयल, ऋषभ जैन, शिप्रा अग्रवाल, विभोर मित्तल, विभु अग्रवाल, विदुषी वर्मा आदि शामिल हैं, जिन्होंने सीए जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित कर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनने का गौरव प्राप्त किया है।

सीए विभोर जिंदल ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धियां गाजियाबाद को शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में सम्मान दिलाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने न केवल मेहनत और समर्पण का परिचय दिया, बल्कि शहर के युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बन गए हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button