Ghaziabad

बीएसपी प्रत्याशी पी.एन. गर्ग ने जनसंपर्क अभियान से जोड़ी जनता की उम्मीदें, विकास का भरोसा दिया

गाजियाबाद: बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पी.एन. गर्ग ने आगामी चुनावों के मद्देनजर गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर, बहरामपुर, शिब्बनपुरा, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी, विजय नगर, दौलतपुर, पंचवटी और पुराने विजयनगर का दौरा किया। जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष दयाराम सेन, मंडल प्रभारी कुलदीप ओके, रवि जाटव, और जॉन प्रभारी लेखराज जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी पी.एन. गर्ग ने वार्ड संख्या 35 अकबरपुर बहरामपुर में स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। क्षेत्रवासियों ने सड़कों और सुविधाओं की कमी के कारण हो रही परेशानियों को साझा किया। इसके जवाब में गर्ग ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी जीत पर वह अपनी निधि से क्षेत्र का विकास करेंगे। उन्होंने स्थानीय निवासियों से बीएसपी को समर्थन देने का अनुरोध किया, और कहा कि बहुजन समाज पार्टी जनता के हितों के लिए हमेशा खड़ी है।

वार्ड संख्या 9 में प्रचार के दौरान निवासियों ने सीवर व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। गर्ग ने वहां के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button