Ghaziabad

भाईचारा ही देश का विकास है :लोकेश चौधरी

गाजियाबाद : महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद के तत्वावधान मे आज से देश मे शुरू हुई भारत जोडो न्याय यात्रा का संदेश अपने पूरे जिले तथा शहर मे देने हेतू *भारत जोडो न्याय मशाल यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे यात्रा मालीवाडा चौक से प्रारंभ करके कुरैशी मार्केट, नेहरू नगर, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, बसंत सिनेमा चौक, मालीवाडा, प्राणगढी, दीनागढी, लोहिया नगर, लालक्वाटर, होते हुए गांधी पार्क पर समापन किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन मे पूरे देश मे महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। देश की 60%जनता दो समय के खाने के लिए रोटी का इन्तजाम मुश्किल से कर पा रही है। ऐसे मे हमारे नेता जननायक राहुल गांधी ने पूर्व मे कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किमी की पदयात्रा करने के बाद आज से मणिपुर से मुम्बई तक की लगभग 7000 किमी की यात्रा शुरू की है। इस यात्रा मे राहुल गांधी देश के करोडो लोगों से सीधे संपर्क करेंगे। यह यात्रा बहुत बडा राजनैतिक बदलाव लायेगी और इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव मे भारी बहुमत से इन्डिया गठबन्धन की केन्द्र मे सरकार बनेगी।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशांत गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की यह यात्रा मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अन्याय से त्रस्त देश की जनता को इन समस्याओं से मुक्ती और न्याय दिलाने के लिए एक संघर्ष यात्रा है। मणिपुर मे पिछले लगभग आठ महिनो चल रही मारकाट, अराजकता, और महिलाओ पर हो रहे अत्याचार यहां तक की उन्हे निर्वस्त्र करके घुमाने पर भी देश के प्रधानमन्त्री का मौन यह साफ दर्शाता है कि उनकी मानवीय संवेदनायें बिल्कुल खत्म हो चुकी है।ऐसे संवेदना विहीन व्यक्ति को प्रधान मन्त्री की कुर्सी पर बने रहना उचित नही है। राहुल गांधी की यह लगभग 7000 किमी की यह यात्रा करोडों लोगों से सीधा संवाद शीघ्र ही होने वाले लोकसभा चुनाव मे केंद्र से भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड फैंकेगी और देश मे इन्डिया गठबन्धन की सरकार बनेगी जो लोगों को मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से मुक्ती दिलाने के लिए कार्य करेगी।

भारत जोडो न्याय मशाल यात्रा मे, लोकेश चौधरी,( महानगरअध्यक्ष ), सुशांत गोयल (प्रदेश महासचिव)के साथ ओमदत्त गुप्ता (संगठन प्रभारी ,उपाध्यक्ष ), कमलेश कुमारी एडवोकेट महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,डॉ रत्ना नारायण पांडे,बाबूराम शर्मा, कासिम प्रधान, आशुतोष गुप्ता, बलराज सिंह चावडा,इस्माइल खान, अमित गौड, राजीव गुप्ता, रिजवान मालिक, मनोज शर्मा, खुर्शीद खान,बी के शिशोदिया, सुनील भारती, रियाज अहमद, महेंद्र गौतम, विक्रांत चौधरी, सविता जैसवाल नसीम खान, कुलभूषण मोनू, शहजाद मिर्जा बेग, रितेश कसाना अविनाश मेहता, अलीमुद्दीन अब्बासी बल्लू कुरैशी निजामुद्दीनआदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button