सामाजिक न्याय सप्ताह शुरू होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने जिले भर में लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

गाज़ियाबाद: आज महानगर अध्यक्ष सचिन डेढ़ा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने महानगर गाजियाबाद के सभी 20 मंडलों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
शिविर का उद्घाटन विशु बसोया राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा एवं प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा बहन अंजलि चौहान व अनुज कश्यप क्षेत्र महामंत्री युवा मोर्चा ने किया।

आगे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अभिजीत मुख़र्जी ने बतया की 6 अप्रैल पार्टी का स्थापना दिवस है एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इसी उपलक्ष में पार्टी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं।

इस उपलक्ष में युवा मोर्चा को आज प्रदेश से निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने का अयं मिला है।
महामंत्री नितिन शर्मा, संदीप चौधरी उपाध्यक्ष, आशीष चौधरी, आशुतोष शर्मा, राम त्यागी, जयकरण यादव ,मंत्री दीपक शर्मा, राहुल मावी मीडिया प्रभारी, अभिजीत मुखर्जी एवं सभी महानगर पदाधिकार अपने-अपने मंडलों में स्वास्थ शिविर में उपस्थित रहे।
