पाकिस्तानी विदेश मंत्री की PM मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर भड़की भारतीय जनता पार्टी
गाजियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में गुस्सा l कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी का पुतला फूंका l बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर भाजपाइयों में आक्रोश दिखाई दिया, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में तमाम भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की ।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि देश का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। पाक नेता बिलावल भुट्टो जरदारी द्वारा हमारे पीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की गई जिससे भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ देश के लोगों को भी ठेस पहुंची है ।पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कई बार हार का मुंह देखने के बाद पाकिस्तान नेता गलत बयानबाजी करके हमारे देश का अपमान करने का काम कर रहे हैं। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट से पैदल निकलते हुए नारेबाजी के साथ बीकानेर के सामने पुतला दहन कर दिया और हिट चौराहे तक पैदल मार्च किया।
पुतला दहन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मोंगा, वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, जगदीश साधना, अजय शर्मा, मयंक गोयल, गोपाल अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, जय कमल अग्रवाल, राजेश शर्मा ,राहुल गोयल, गुंजन शर्मा, पप्पू पहलवान ,राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले सरदार एसपी सिंह, अनिल अग्रवाल सांवरिया, उदित मोहन गर्ग, संजय त्यागी, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी, नागेश शर्मा, प्रियंका पांडे, तारा जोशी, सोनिया स्वरूप, सुमित शर्मा, धीरज शर्मा, संजीव जांगिड़ सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।