अयोध्या: 22 जनवरी को भव्य राममंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा,श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे भगवान राम की सेवा में नियुक्त
गाजियाबाद: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मंदिर में भगवान राम की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति होनी थी। जिसके लिए देशभर से 3000 वेदार्थियों और पुजारियों का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार के बाद 50 का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में किया गया है। श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के विद्यार्थी मोहित पांडे का भी चयन किया गया है। मोहित पांडे समेत सभी चयनित अभ्यर्थियों को पहले 6 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद उन्हें भगवान राम की सेवा में नियुक्त किया जाएगा।
दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में दूधेश्वर वेद विद्या पीठ संस्थान पूरा देश में वेदों के लिए प्रयासरत है। वेदों की शिक्षा मंदिर में दी जाती है। पिछले 23 वर्षों से श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज प्रवक्ता जूना अखाड़ा दूधेश्वर नाथ मंदिर के महान थे, उनके पूर्ण प्रयास से यह कार्य संपन्न हो रहा है।
वेद कम कांड वेद कर्मकांड आधुनिक विषय सो विद्यार्थियों के आसपास शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। राष्ट्रीय संदीपन वेद विद्या प्रतिष्ठान भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुदान प्राप्त यह विद्यालय 23 वर्षों से निरंतर वेदों का अध्ययन कर्मकांड ट्रेनिंग सेंटर और भारत के संस्कृति को विशेष रूप से विश्व के प्रत्येक देश में या के विद्यार्थी आचार्य पहुंच चुके हैं या भारत के विद्यालयों में विश्वविद्यालय में यहां के विद्यार्थी संस्कृत पढ़ रहे हैं। यह गाजियाबाद का उत्तर प्रदेश का गौरव का विषय है श्री पंचनाम जूना अखाड़ा हमेशा से राष्ट्र के संस्कृत में भारत को आध्यात्मिक राष्ट्र बनाने में पूर्ण प्रयास में लगा हुआ है।