Ghaziabad

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती  प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में मनाई

गाजियाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल गर्ग (विधायक गाजियाबाद, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) रहे। कार्यक्रम में बालेश्वर त्यागी (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, संस्थापक व संरक्षक) जयप्रकाश शर्मा (अध्यक्ष) सुभाष त्यागी (उपाध्यक्ष) के०के० गुप्ता (कोषाध्यक्ष) आशुतोष त्यागी (सचिव) अरुण शर्मा (उपसचिव) अन्य गणमान्य जन एवं महर्षि दयानंद विद्यापीठ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकालय का संचालन जन सहयोग से किया जाता है। 26 वर्षों से निर्बाध सफलतापूर्वक पुस्तकालय का संचालन एक बड़ी उपलब्धि है। दिनांक 22/ 12/ 2023 को महर्षि दयानंद विद्यापीठ गोविंदपुरम् गाजियाबाद एवं हरिश्चंद्र त्यागी सार्वजनिक पुस्तकाल नेहरू नगर गाजियाबाद ने संयुक्त रुप से अंतर्विद्यालयीय वाद- विवाद, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, रंगोली, आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। जिनमें 39 विद्यालयों के 1315 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं के 117 विजेताओं तथा पुस्तकालय में ध्येय वाक्य लिखने वाले विद्यार्थी हिमांशु पाल को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका राजेश्वरी चौहान (नागरिक शास्त्र प्रवक्ता) ने कार्यक्रम का संक्षिप्त परिचय दिया।
कार्यक्रम में बालेश्वर त्यागी ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए अटल जी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी व्यक्ति से ज्यादा विचार थे उनके विचारों को जीवन में अपनाकर आत्मसुधार कर सकें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कोमल त्यागी (प्रवक्ता वाणिज्य) ने वाजपेयी जी के भाषण के कुछ अंश प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि महोदय ने कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी के विचार भूत में ही नहीं वर्तमान और भविष्य में भी प्रासंगिक हैं। कृष्णवीर सिरोही (पूर्व विधायक गाजियाबाद) ने अटल जी के प्रेरणाप्रद विचारों पर प्रकाश डालते हुए आगन्तुक महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button