Ghaziabad
प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अन्नकूट कार्यक्रम में उपस्थित रहे केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह

गाजियाबाद: केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्य मंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह गाजियाबाद के कवि नगर में स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित हुए।



अन्नकूट कार्यक्रम में उपस्थित होकर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी ब्रह्मकुमारी संस्थान से जुड़ी सभी बहनों को संबोधित किया। इस अन्नकूट कार्यक्रम के दौरान बहनों के साथ शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने सभी को गोवर्धन पूजा, भाई दूज कार्यक्रम व आगामी त्योहारों की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।