जाट आरक्षण पर आंदोलन की तैयारी में जुटी अखिल भारतीय जाट महासभा

गाजियाबाद, 31 जनवरी 2024: अखिल भारतीय जाट महासभा की साहिबाबाद साइड फोर स्थित गोल्डन कैसल मैरिज होम में एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम, ब्लॉक व तहसील स्तर तक संघटन को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने जिले में मीटिंग कर लोगों को जोड़ने व जागरूक करने की अपील की।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने बताया कि आने वाली पीढ़ी के लिए जाट आरक्षण बहुत जरूरी है। और आरक्षण हमारा अधिकार है लेकिन मौजूदा सरकार आरक्षण देने के मूड में नहीं है, जिसके लिए हमें आंदोलन के लिए भी तैयार रहना पड़ेगा।
अरुण भुल्लन ने पूरे जिले से आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दक्ष चौधरी को मेडल लाने पर, इंस्पेक्टर संजीव चौधरी को राष्ट्रीय पति पुरस्कार से सम्मानित होने पर, और अरुण चौधरी को तहसील बार सचिव का चुनाव जीतने पर सम्मानित किया गया।
बैठक में शामिल अन्य लोगों में जिला अध्यक्ष अरुण भुल्लन, महामंत्री अरविंद बालियान, परदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर, विक्रांत चौधरी, रविंद्र चौधरी, चौधरी जयवीर सिंह तेवतिया, देवेंद्र सिंह राजोरा, हिमांशु चौधरी पार्षद, पंचम चौधरी, विनीत चौधरी, सतेंद्र तोमर, बाबा परविंदर आर्य, वंदना चौधरी, रेखा चौधरी, सुखपाल सिंह खोकर, पवन दुहाई, देवेंद्र चौधरी, विनीत चौधरी, राहुल चौधरी, नवीन चौधरी, नितिन अत्री, सतेंद्र तेवतिया, सागर मलिक, शुभम राठी, मनोज रजापुर, नीरज नवीपुर, विकास उकरालसी, एस के सिरोही, ओमपाल सिंह गुलिया, रेनिश तोमर, अनुज चौधरी, अभिनव खुटेल, देवेंद्र अटोर, धर्मेंद्र चौधरी, विशाल चौधरी आदि शामिल रहे।


बैठक में निर्णय लिया गया कि जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी शुरू की जाएगी। इसके लिए जिले में मीटिंग कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।


