मिट गयी दूरियां, अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल के पैर
सैफई: रविवार को इटावा के सैफई के एसएस मैमोरियल इंटर कॉलेज समाजवादी पार्टी द्वारा रखी गयी जनसभा में चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश के बीच मौजूद सारी दूरिया मिटती दिखी। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और अपने चाचा शिवपाल यादव के पैर छूकर आम जनता को यह साफ़ सन्देश दे दिया की अब चाचा और भतीजे के बीच किसी भी तरह की कोई दूरी नहीं है।
इस मौके पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा की चाचा-भतीजे में कभी दूरियां नहीं थीं। सिर्फ राजनीतिक दूरियां थीं, वह भी दूर हो गई हैं। आगे अखिलेश कहते हैं अगर जसवंतनगर ने मन बना लिया और करहल साथ चल दिया। मैनपुरी ठीक हो गई, किश्नी के लोग मन बनाए हैं और भोगांव में भी जीतने वाले हैं, तो सोचो परिणाम इस बार क्या होगा। बहुत सी सरकारें यहां के लोगों ने देखी है। यह पहली सरकार देखी होगी, जो सब वादे भूल गई होगी।इतनी परेशानी, तकलीफ, साजिश और षड़यंत्र कोई और पार्टी नहीं करती जितनी भारतीय जनता पार्टी करती है। भाजपा की परेशानी की दवा न वैध के पास है न हकीम और अस्तपलों के पास।
वहीं इस मौके पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग चाहते थे कि हम साथ आएं। हम साथ आ गए हैं।