Ghaziabad

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद गृह जनपद पधारने पर सुनील कुमार शर्मा का पूरे महानगर में व भाजपा कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

  • देश की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद विधानसभा से विधायक सुनील कुमार शर्मा को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार करके सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाते हुए अहम जिम्मेदारी दी हैं।

गाजियाबाद: प्रदेश सरकार में नियुक्त कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा के अपने गृह जनपद गाजियाबाद में उनके प्रथम बार आगमन पर गाजियाबाद महानगर में उनका 100 से भी अधिक जगहों पर स्वागत किया गया । जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के लिए जोशीले कार्यकर्ता डटे हुए थे। स्वागत में कार्यकर्ताओं ने शहरभर में स्वागत होर्डिंग लगाए । उनका स्वागत कार्यक्रम तीन घंटे तक चला।

महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया पार्टी का जमीनी कार्यकर्ता का सम्मान होने से पार्टी संगठन के कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं।

संगठन के द्वारा 50 स्थान आवंटित किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता उनके आगमन पर 100 स्थान से भी अधिक स्थानों पर उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुट गए। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा का स्वागत शुभारम्भ दोपहर 2:00 बजे यूपी बॉर्डर आगमन पर स्वयं समस्त महानगर पदाधिकारियों के साथ किया । उसके उपरांत मुख्य तौर पर कौशांबी थाना, डाबर, वैशाली मेट्रो, कंट्री इन होटल, साहिबाबाद मंडी, साहिबाबाद गांव, मोहन नगर, रोडवेज बस अड्डा, मोहन नगर मंदिर, अर्थला पीर, चौधरी चरण सिंह मूर्ति, मेरठ रोड, नंदग्राम मोड, पटेल नगर कट, सेवा नगर, आर्य नगर चौराहा, लोहिया नगर, हिंदी भवन, बसंत चौक, नरेंद्र मोहन पॉली क्लिनिक , नेहरू नगर, होली चाइल्ड चौराहा आदि स्थानों पर कराते हुए नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचें। जहां पहले से ही मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सहित समस्त भाजपा परिवार ने योगी मोदी जिंदाबाद और सुनील शर्मा जिंदाबाद के नारे के साथ नियुक्त योगी सरकार के मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया।

भाजपा कार्यालय पर स्वागत की कड़ी में पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक अतुल गर्ग योगी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा राजा वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अशोक गोयल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी बलदेव राज शर्मा पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, चेयरमैन रीना भाटी, महामंत्री पप्पू पहलवान ,गोपाल अग्रवाल सुशील गौतम कामेश्वर त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, ऋचा भदौरिया प्रीति चंद्रा, पूनम सिंह रेनू चंदेला कौशल शर्मा कविता चौहान लवली कौर,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button