Ghaziabad

उत्तर प्रदेश में 1,627 अधिवक्ताओं को नोटरी के पद पर नियुक्त किया गया, गाजियाबाद के जय कमल अग्रवाल भी शामिल

  • उत्तर प्रदेश में 1,627 अधिवक्ताओं को नोटरी के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • गाजियाबाद के अधिवक्ता जय कमल अग्रवाल भी चुने गए अधिवक्ताओं में शामिल हैं।
  • जय कमल अग्रवाल के पिता, स्वर्गीय जुगल किशोर अग्रवाल भी वरिष्ठ अधिवक्ता और नोटरी थे।

गाजियाबाद, 17 मई: केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश में 1,627 अधिवक्ताओं को नोटरी के पद पर नियुक्त किया है। पिछले दिनों इन पदों के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। केंद्र सरकार के विधि विभाग ने अंतिम रूप से चुने गए अधिवक्ताओं की सूची जारी कर दी है। सूची में गाजियाबाद के अधिवक्ता जय कमल अग्रवाल का नाम भी शामिल है। अधिवक्ता जय कमल अग्रवाल को सीरियल नंबर 1092 आवंटित किया गया है। यह जानकारी भारत सरकार के विधि कार्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि जय कमल अग्रवाल के पिता, स्वर्गीय जुगल किशोर अग्रवाल भी वरिष्ठ अधिवक्ता और नोटरी थे। यह नियुक्ति गाजियाबाद के अधिवक्ता समुदाय के लिए गर्व की बात है।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button