चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में ABVP नेता पर चाकू से जानलेवा हमला; पुलिस बल तैनात

मेरठ की सीसीएस यूनिवर्सिटी में फायरिंग की सूचना से हड़कंप, नैक की टीम आने से पहले फायरिंग की सूचना से हड़कंप, ABVP के पूर्व उपाध्यक्ष हंस पर जानलेवा हमला, हंस के सिर आई गंभीर चोट अस्पताल में भर्ती, विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे,धारदार हथियार
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्र गुटों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव हंस कुमार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र हैं। हंस ने बताया कि बुधवार को वह दोस्तों के साथ अपने विभाग के बाहर खड़ा था। अचानक 10 से 12 लोग आए और उस पर हमला कर दिया। इन लड़कों ने पहले मुरादनगर निवासी हंस कुमार पुत्र अरविंद कुमार के साथ मारपीट की और लाठी, डंडे से मारा। चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते रहे।





घायल छात्र नेता ने बताया कि ये नकाबपोश लड़के बाइक पर आए थे। वह खड़ा होकर अपने दोस्तों के साथ बातें कर रहा था। तभी नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अज्ञात में मेडिकल थाने में तहरीर दी है।
मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि घटना हंस चौधरी नाम के युवक के साथ हुई है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
