KDP Grand Savanna में बुद्ध जयंती समारोह का भव्य आयोजन

गाजियाबाद: KDP Grand Savanna में RPF अध्यक्ष तरुण कुमार के नेतृत्व में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। विशेष रूप से मोदीनगर से पैदल चलकर आए ज्ञान सिंह गौतम , जिन्होंने हाल ही में अपनी धर्मपत्नी की स्मृति में एक बौद्ध विहार का निर्माण कर समाज को समर्पित किया है, इस समारोह में शामिल हुए। साथ ही, राखी रावण ने भी इस अवसर पर तथागत गौतम बुद्ध और भारतीय संविधान के बारे में अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल कॉलेज ऑफ लॉ के मालिक सत्यार्थी ने गौतम बुद्ध के उपदेशों पर प्रकाश डाला। गुलावटी से पैदल चलकर आए डॉक्टर कमल किशोर (गंगोत्री चाइल्ड केयर) के योगदान से इस कार्यक्रम का आयोजन संभव हुआ। RPF की पूरी टीम इस कार्यक्रम में मौजूद थी, जिसमें बनवारी लाल सिद्धार्थ , विनोद कुमार पन्ना , श्रद्धा महेंद्र , रामेश्वर दयाल , द्रजीत , सुनील , सुभाष गौतम , नवीन चौधरी, पंचम चौधरी, धर्मेंद्र , राकेश कोरी , नागिन कोरी , जी श्रीनिवास , राकेश , अरुण प्रधान और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

