Ghaziabad

50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए निवाड़ी थाने के SHO जयपाल सिंह रावत

गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। विजिलेंस टीम मेरठ ने निवाड़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) जयपाल सिंह रावत को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना निवाड़ी में तैनात एसएचओ जयपाल सिंह रावत एक मुकदमे से नाम निकालने के एवज में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

पूर्व प्रधान ने की थी शिकायत

बताया गया है कि इस संबंध में अबूपुर गांव के पूर्व प्रधान ने मेरठ विजिलेंस टीम के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि थाना प्रभारी द्वारा मामले में राहत दिलाने के नाम पर लगातार पैसों की मांग की जा रही है।

शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी थाना प्रभारी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया।

विजिलेंस टीम कर रही आगे की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम द्वारा आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है तथा पूरे मामले में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। टीम यह भी जांच कर रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

घटना के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button