37वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता: पहले दिन गाजियाबाद का दबदबा, 24 मेडल जीते
गाजियाबाद: 37वीं मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2024 का आयोजन गुरुवार को डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी में आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में पहले दिन गाजियाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्राथमिक विद्यालय सिकरोड की टीम ने खो-खो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय कवि नगर की छात्रा राखी ने 50 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्राथमिक विद्यालय मंगावली की छात्रा आलिया और सुहाना ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता।

प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में दीपांश ने 50 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, मयंक ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, अबूबकर ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, नितिन ने कुश्ती में कांस्य पदक, अरमान ने कुश्ती में रजत पदक, जूडो में रजत पदक, राखी ने 50 मीटर दौड़ में रजत पदक, वंशिका ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक, कनिका ने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, लंबी कूद में रजत पदक, शीतल ने गोला फेंक में रजत पदक, कनिका ने ऊंची कूद में कांस्य पदक, निशांत ने जूडो में रजत पदक, अरमान ने जूडो में कांस्य पदक, समद ने जूडो में कांस्य पदक, प्रीती ने जूडो में कांस्य पदक, आलिया ने जूडो में कांस्य पदक और सुहाना ने जूडो में कांस्य पदक जीता।
गाजियाबाद के खिलाड़ियों ने पहले दिन कुल 24 पदक जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा।



