Ghaziabad

26 को मिलेगा ग्रीनमैन बघेल को ‘अटल तिरंगा सम्मान’

  • अटल जी के 100 वें जन्मदिन पर आयोजित होगा दिल्ली में सम्मान समारोह
  • पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पर्यावरणविद विजयपाल बघेल का चयन

गाजियाबाद : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के जन्म शताब्दी दिवस पर सैल्यूट तिरंगा संगठन द्वारा अटल तिरंगा सम्मान समारोह 26 दिसंबर को एनडीएमसी सभागार, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश भर के उन 31विशिष्टजनों को “अटल तिरंगा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा देकर राष्ट्रनिर्माण के लिए अग्रणी भूमिका निभाई गई है।

गाजियाबाद से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीयस्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रीन मैन ऑफ इंडिया के रूप में ख्यातिप्राप्त विजयपाल बघेल अध्यक्ष, भारतीय वृक्ष न्यास (टीटीआई) को अटल तिरंगा सम्मान 2024 के लिए चयनित किया गया है। उक्त जानकारी ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के न्यासी रामबीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि भारतीय वृक्ष न्यास (टीटीआई) के अध्यक्ष विजयपाल बघेल को यह अवार्ड मिलने से न्यास परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रकृति संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले ग्रीनमैन विजयपाल बघेल एक ऐसे कर्मयोगी है जिनको पूर्व में सैंकड़ों राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मान हासिल हुए हैं। वर्ष 2024 में ही 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर हर माह में एक एक करके कुल 12 प्रतिष्ठित सम्मान मुंबई, जयपुर, देहरादून, चंडीगढ़, बैंगलोर, लखनऊ, आगरा, दिल्ली, अहमदाबाद, भोपाल, रायपुर आदि में गृहण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। राजस्थान का एक और प्रतिष्ठित मरूरत्न पुरस्कार 2024 भी इनके नाम घोषित हो चुका है जो 18 जनवरी 2025 को जोधपुर में आयोजित एक भव्य आयोजन में प्रदान किया जाएगा।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button