Ghaziabad

22 जनवरी का दिन हर हिंदू के लिए गर्व का दिन होगाः श्रीमहंत नारायण गिरि

  • श्रीमहंत नारायण गिरि की अध्यक्षत में श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में अयोध्या से आए मंत्रपूजित अक्षत का वितरण हुआ
  • 22 जनवरी का सभी हिंदुओं को बेसब्री से इंतजार हैः साध्वी विद्यानंद गिरि
  • 22 जनवरी को भारत के नए इतिहास की रचना होगीः महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज
  • मंत्रपूजित अक्षत से हर हिंदू अयोध्या के भव्य राम मंदिर से जुडेगाः महंत धीरेंद्र पूरी महाराज

गाजियाबादः सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में रविवार को दिल्ली संत महामंडल, विश्व हिंदू परिषद व धर्म यात्रा महासंघ द्वारा अयोध्या से आए अक्षत के वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाडा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 500 माताओं व बहनों को अक्षत का वितरण किया गया। उसके बाद अक्षत वितरण शोभा यात्रा को श्रीमहंत नारायण गिरि, दिल्ली संत महामंडल की संरक्षक साध्वी विद्यानंद गिरि, महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, श्रीमहंत कन्हैया गिरि महाराज, श्रीमहंत गिरिशानंद गिरि महाराज, महंत रमेशानंद गिरि महाराज व देववरूप कु्रंज बिहारी बरसाने के पुजारी ने रवाना किया।

इस अवसर पर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि हर हिंदू व सनातन धर्म मानने वाले के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक व गर्व का दिन होगा क्योंकि इस दिन अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हम सभी के आराध्य भगवान राम विराजमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य प्राण प्रतिष्ठा समरोह में रामलला को मंदिर में विराजमान कराएंगे। इस स्वर्णिम, गौरवमयी व ऐतिहासिक पल का साक्षी हर हिंदू बने, इसके लिए अयोध्या में मंत्रपूजित अक्षत का वितरण पूरे देश में किया जा रहा है।

श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में अयोध्या से कलश में अक्षत आए हैं और रविवार को 500 माताओं व बहनों को अक्षत का वितरण किया गया और उसके बाद अक्षत वितरण यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा पूरे नगर का का भ्रमण करेगी और घर-घर जाकर अक्षत का वितरण करेगी।

दिल्ली संत महामंडल की संरक्षक साध्वी विद्यानंद गिरि ने कहा कि 22 जनवरी का प्रत्येक हिंदू को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इस हम सभी के रोम-रोम में बसने वाले भगवान राम अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान होंगे। दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि 22 जनवरी को जब भारत व सनातन धर्म के नए इतिहास की रचना होगी और भगवान राम अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होंगे तो हम सभी उसका साक्षी बनेंगे। महंत धीरेंद्र पुरी महाराज ने कहा कि श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर द्वारा घर-घर जाकर अयोध्या में मंत्रपूजित अक्षत का वितरण किया जाएगा तो हर हिंदू को अयोध्या के भव्य राम मंदिर से जुडने का अवसर प्राप्त होगा।

धर्म यात्रा महासंघ के महानगर अध्यक्ष विकास बंसल, विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग, मनप्रीत, श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर श्रृंगार समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल, समाजसेवी अजय चोपड़ा, विश्व हिंदू परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नागेंद्र तोमर, ओमप्रकाश शर्मा, समाजसेवी के के शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button