Ghaziabad

22 को होगी अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता

गाजियाबाद : यूं तो जनपद में खेलों की प्रतियोगिता होती रहती है। लेकिन कुछ प्रतियोगिता ऐतिहासिक बन जाती है। इससे पहले भी कराटे खेल में गाजियाबाद ने देश और विदेशों में भी अपना डंका बजाया है और कई विश्व रिकॉर्ड कायम किए है। ऐसा ही एक टूर्नामेंट कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 22 दिसम्बर को राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित किया जा रहा है। आज महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रेस वार्ता में प्रभारी जिला खेल अधिकारी पूनम बिश्नोई ने बताया कि ये हमारे जनपद और प्रदेश के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि ये प्रतियोगिता हमारे शहर में हो रही है और हम सब इसके साक्षी बनेंगे। ये खिलाड़ियों के लिए भी हर्ष की बात है मैं आने वाले सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम बधाई देती हूं। खेलों से निर्माण चरित्र का चरित्र से निर्माण राष्ट्र का, प्रभारी खेल अधिकारी कुमारी पूनम बिश्नोई के द्वारा सभी आगंतु खिलाड़ियों को जनपद गाजियाबाद में आने के लिए शुभकामनाएं दी गई खेल राष्ट्र की आत्मा है खेलोगे तो खेलोगे माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा दी गई इन पंक्तियों को चरितार्थ करने की कोशिश जनपद गाजियाबाद के खेल प्रेमियों द्वारा यह उत्सव कराटे कुंभ आयोजित किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि संस्था द्वारा अखिल भारतीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिनसे देश भर के करीब 1000 से ज्यादा (महिला एवं पुरुष) खिलाड़ी भाग ले रहे है। जिनके लिए प्रतियोगिता बिल्कुल निशुल्क है । कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने पूर्व में भी कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं ये प्रतियोगिता भी कराटे खेल में मील का पत्थर साबित होगी।

आयोजन संरक्षक बी एल बत्रा के अनुसार ये जनपद में पहली कराटे खेल प्रतियोगिता है जिसे बिल्कुल निशुल्क कराया जा रहा है। जिसे लेकर खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है। हम आगे भी ऐसे ही कार्यक्रम करते रहेंगे। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी खेलो की ओर अग्रसर हो और देश के लिए कॉमनवेल्थ और ओलिंपिक खेलों में मेडल लाकर देश का परचम लहराए। राष्ट्रीय फेडरेशनों को भी इसमें मदद करनी चाहिए। खेल सभी का होता है और खिलाड़ी देश का। देश के हर एक व्यक्ति को खेलो के लिए आगे आना होगा तब ही हम आने वाली पीढ़ियों को कुरीतियों से बचा सकते हैं क्योंकि यही नौजवान आगे जाकर देश की दिशा और दशा बदलेंगे।

कराटे वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव एवं प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आने वाले खिलाड़ियों एवं उनके कोचों की भोजन, मेडल, ट्रॉफी, मोमेंटो, सर्टिफिकेट आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है जो कि पूरी तरह से निशुल्क है।

प्रतियोगिता के उदघाटन में समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, मुरादनगर विधायक अजितपाल त्यागी, शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन महासचिव सचिव राष्ट्रीय लोकदल त्रिलोक त्यागी, हरीश मल्होत्रा पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, इंद्रजीत सिंह टीटू राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल, रविन्द्र सिंह चौहान प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोकदल, जिला ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा, समाजसेवी राम अवतार जिंदल चेयरमैन जिंदल पब्लिक स्कूल, अक्षत गोयल वाइस चेयरमैन राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मीना यादव प्रिंसीपल बाल ज्ञान स्कूल, एडवोकेट अरविंद तेवतिया अध्यक्ष मेरठ मंडल संयुक्त व्यापार मंडल, पवन कुमार त्यागी चेयरमैन ईश्वर चंद इंटर कॉलेज, समाजसेवी लाखन सिंह चौहान, समाजसेवी एडवोकेट कमलदीप तालियान, समाजसेवी मोहित गुज्जर, कपिल त्यागी चेयरमेन के एल कॉन्वेंट स्कूल, सुशील कुमार चेयरमैन न्यू वैली स्कूल सहित आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
स्वागत अध्यक्ष के रूप में संस्था के संरक्षक डॉ पी कुमार एवं उपाध्यक्ष हरीश चावला होंगे। वहीं समापन समारोह में अतिथि के रूप में राजेश कुमार सिंह डिप्टी पुलिस कमिश्नर, गंभीर सिंह ए डी एम सिटी, प्रवीण कुमार तिवारी कमांडेंट आठवीं बटालियन एन डी आर एफ, पूनम मिश्रा सहायक पुलिस कमिश्नर मौजूद होंगे।

आयोजन समिति में कुणाल त्यागी, डॉ प्रगति त्यागी, सुरेंद्र यादव, सुखपाल सिंह, डॉ राजीव त्यागी, प्रोफेसर डॉ जोगीस्वर गोस्वामी तुषार ठाकुर, आशीष चौधरी, आशीष कुमार, समीर कुमार, आकाश ठाकुर आदि होंगे। मंच का संचालन शिंदोशी (हंसी) अनिल कौशिक करेंगे। वहीं प्रतियोगिता के संचालन में सिहान ब्रज मोहन खन्ना, सिहान रवि कुमार, सिहान राजेंद्र कुमार, सिहान विवेक श्रीवास्तव, सिहान कन्हैया कुमार, सिहान दीपक अग्रवाल, सिहान जितेंद्र कुमार, सिहान अजय कुमार, सिहान अभिनव शर्मा, सिहान नसीम खान, सिहान नवीन चंद्र, सिहान संदीप पहाड़िया, सिहान विशाल प्रजापति सिहान तरुण त्यागी, सिमरन, मीर चौहान, सिमरन खन्ना, अमित कनोजिया, आकाश कुमार, गौतम कुमार आदि शामिल होंगे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button