मेरठ : दहेज में 20 लाख नहीं मिले तो दूल्हा नहीं लाया बारात
मेरठ: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में रहने वाले लड़की पक्ष से बारात लाने से इंकार किया। दहेज लोभी दुल्हा दहेज में 20 लाख नहीं मिले तो नहीं लाया बारात, दुल्हन को फोन कर की थी 20 लाख दहेज की डिमांड, सगाई में दी गई कार और सामान भी दूल्हे ने किया वापस।
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र की के माधवपुरम की रहने वाली नीतू की शादी 22 फरवरी को होनी थी। नीतू की शादी ईश्वर उर्फ हर्ष दबथुवा मेरठ से तय हुई थी। हर्ष दिल्ली में रेलवे में सरकारी नौकरी करता है। 21 फरवरी को शादी से पहले सगाई रस्म हुई।
22 फरवरी को प्रेम ग्रीन रिसोर्ट में नीतू की बारात आनी थी। मगर, 21 फरवरी को दूल्हे ने दुल्हन को फोन कर 20 लाख रुपए के दहेज की मांग कर दी। ऐन वक्त पर दूल्हे की ये मांग वधू पक्ष को बड़ी अजीब लगी। दूल्हे ने साफ कह दिया कि शादी से पहले 20 लाख रुपए लाओ तभी बारात लेकर आऊंगा। दोपहर में दूल्हे के घरवालों ने दूल्हन के परिजनों की तरफ से मिली ऑल्टो कार और कुछ सामान भी वापस कर दिया।
नीतू अपनी मां कमला देवी के साथ ब्रहमपुरी थाना पहुंची। जहां मां कमला देवी ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ दहेज और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी विष्णु कौशिक ने दूल्हे हर्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।