Ghaziabad

हर पुलिसकर्मी ईमानदारी और पारदर्शिता से अपने कर्तव्यों का पालन करें – जे. रविंद्र गौड़

  • जे. रविंद्र गौड़, पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद ने ट्रांस हिंडन जोन के समस्त पुलिस अधिकारियों व अन्य पुलिस कर्मियों की अपराध गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।
  • अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण / रोकथाम, कानून व्यवस्था एवं सम्पति सम्बन्धी अपराधो के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए जे. रविंद्र गौड़ पुलिस आयुक्त ने दिये आवश्यक निर्देश।

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में जे. रविंद्र गौड़, पुलिस आयुक्त के द्वारा निमिष पाटील, पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन एवं ट्रांस हिंडन जोन के सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम, साहिबाबाद व शालीमार गार्डन एवं ट्रांस हिंडन जोन के समस्त थाना प्रभारियों व इंदिरापुरम सर्किल के चौकी प्रभारियों, बीएसआई एवं बीपीओ के साथ रविवार को एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अपराध गोष्ठी में पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के द्वारा अपराध नियंत्रण/रोकथाम, कानून व्यवस्था, लंबित मुकदमों के निस्तारण, निरोधात्मक कार्यवाही तथा अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी एवं सर्किल इंदिरापुरम के सम्पति सम्बन्धी अपराधो यथा चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी, लूट/छिनैती आदि के सम्बन्ध मे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव के द्वारा इंदिरापुरम सर्किल मे होने वाले सम्पत्ति सम्बन्धित अपराधों के बारे मे पीपीटी के माध्यम से घटनास्थलों की गुगल मैपिंग प्रदर्शित की गयी जिसके सम्बन्ध मे पुलिस आयुक्त गाजियाबाद जे. रविंद्र गौड़ के द्वारा प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया।

उन्होंने कहा कि अपराध की रोकथाम हेतु एआई तकनीक का सार्थक प्रयोग किया जाये। अपराध की रोकथाम हेतु दक्ष एवं विशेष योग्यता वाले पुलिसकर्मियों को लगाया जाये। सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधों में पूर्व में लिप्त रहे अपराधियों का भौतिक सत्यापन, उनकी वर्तमान स्थिति तथा उनके विरुद्व नियमानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। अपराध नियन्त्रण के सम्बन्ध मे महत्तवपूर्ण चौराहों एवं अपराधियों के आने जाने वाले सम्भावित मार्गो पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाये। किसी भी अपराध/घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सम्बन्धित थाना प्रभारी, सम्बन्धित बीएसआई, बीपीओ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा पीडित से वार्ता कर सार्थक जानकारी प्राप्त करते हुये अविलम्ब अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की जाये।
पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन एवं सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त किसी अपराध/घटना की सूचना प्राप्त होने पर सम्बन्धित बीएसआई व बीपीओ के घटनास्थल पर पहुंचने के रेस्पान्स टाइम की भी समीक्षा करे। सम्पत्ति समबन्धी अपराधों में शत प्रतिशत बरामदगी की जाये।

“पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में जीरो टॉलरेंस की नीति का पूर्ण पालन करने के सम्बन्ध में निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं पर भी किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हर पुलिसकर्मी को ईमानदारी और पारदर्शिता से अपने कर्तव्यों का पालन करें। भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।”

पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ ने
सिटीजन चार्टर में दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सिटीजन चार्टर में किसी भी वेरीफिकेशन अथवा जांच प्रार्थना पत्र में शिकायत मिलने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
थाने पर आये प्रत्येक व्यक्ति की एफ०आई०आर० अवश्य लिखी जाये, किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान ना किया जाये। यदि जीरो एफ०आई०आर० लिखी जानी है तो तत्काल पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। सभी गम्भीर अपराधों के वांछित अपराधियों तथा इनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये।

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने कार्यालयों में बैठ कर जन-सुनवाई करते हुए सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्वक जांच कर विधिक निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।

अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अपराध की रोकथाम और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, अंतर्राज्यीय बोर्डर पर पुलिस टीमों द्वारा निरंतर सघन चेकिंग की जाये। श्रावण मास और आगामी त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाये। सड़कों, फुटपाथों तथा बाजारों पर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण न होने दिया जाये। जनता के साथ अच्छा संवाद स्थापित करने व सेवा सुरक्षा संवेदना के भाव के साथ जनता के कार्य सम्पादित करने हेतु निर्देश दिये गये।

पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहें और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं, उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी पुलिसकर्मियों को संवेदनशील और सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस गोष्ठी का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है।

Deepak Tyagi

वरिष्ठ पत्रकार, स्तंभकार, रचनाकार व राजनीतिक विश्लेषक ईमेल आईडी :- deepaklawguy@gmail.com, deepaktyagigzb9@gmail.com टविटर हैंडल :- @DeepakTyagiIND

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button