Ghaziabad

सी.आई.एस.सी.ई स्टेट यूपी एंड यूके योग प्रतियोगिता में गाजियाबाद से 10 खिलाडियों का चयन

गाजियाबाद: स्टेट योग प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ एकैडमी गाजियाबाद के प्रत्यक्ष राय को अंडर 14 बालक वर्ग का सर्व श्रेष्ठ ट्राफी का खिताब मिला , प्रत्यक्ष राय ने अंडर 14 बालक वर्ग में ग्रुप इवेंट में तीसरा स्थान, इंडिविजुअल आर्टिस्टिक योगा में दूसरा स्थान और ओम चेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करके कुल तीन मेडल के साथ में अंडर 14 का बालक वर्ग का सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ी होने की ट्रॉफी जीती । सेंट जोसेफ एकेडमी के स्पोर्ट्स टीचर v स्टेट योगासन प्रतियोगिता के टीम कोच अमरदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 17 जुलाई को एम आर जयपुरिया स्कूल लखनऊ में आयोजित रीजनल योगासन प्रतियोगिता में गाजियाबाद जॉन के 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से जीसस एंड मैरी ग्रेटर नोएडा के 13,सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल शास्त्री नगर गाज़ियाबाद के 4 श्री राम मिलेनियम स्कूल से 1और सबसे अधिक सेंट जोसेफ एकेडमी गाजियाबाद के 13 योग खिलाडियों ने भाग लिया। सेंट जोसेफ एकेडमी के प्रत्यक्ष राय ,अंकित गोस्वामी, पुष्प राय ,युग डबास का नेशनल योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ और मनन दईया, वंश चौहान का स्टैंड बाय के लिए चयन हुवा।

सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से दो खिलाड़ी प्रज्ञा राज त्यागी व भूमिका सिंह का चयन हुआ ,जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल ग्रेटर नोएडा से चार खिलाड़ी,अनुराग, समर्थ जोशी, ऋत्विक पुरोहित, विधिसा भारद्वाज ,का चयन नेशनल योग के लिए हुआ।
अंदर 14 बालक वर्ग में सेंट जोसेफ एकेडमी से मनन दईया रिदमिक योगा में सेकंड, ग्रुप योग में 3rd ,प्रत्यक्ष राय ग्रुप योग में 3rd, आर्टिस्टिक में 2nd, ओम चेंटिंग में 1st ,और अंदर 14 का सर्वश्रेष्ठ बालक वर्ग की ट्रॉफी जीती, अर्णव दईया, सार्थक शर्मा व सिद्धार्थ पाल, ग्रुप इवेंट में थर्ड रहे।

अंडर 14 बालिका वर्ग में ग्रुप इवेंट में अंकित गोस्वामी (नेशनल में चयन), आकृति, रिद्धिमा, परिधि और विदिशा भारद्वाज 3rd, रही ,विदिशा आर्टिस्टिक योगा में 2nd रही, अंदर 17 बालक वर्ग में ग्रुप इवेंट में गाजियाबाद जॉन 2nd जिसमें युग डबास रिदमिक योगा में सेकंड,वंश चौहान आर्टिस्टिक योगा में 3rd व ग्रुप इवेंट में राघव गोयल, वंश चौधरी, अंश रावत ग्रुप योग में 2nd रहे।

अंडर 17 बालिका वर्ग गाजियाबाद जॉन दूसरे स्थान पर रहा ।जिसमें खिलाड़ी रितिका पुरोहित ,सांची गौर ,भूमिका सिंह ,तान्या मल्होत्रा,रितिका यादव रही और रिदमिक योगा में सांची गौर दूसरे स्थान पर, ऋत्विका पुरोहित आर्टिस्टिक योगा में प्रथम स्थान पर होकर नेशनल के लिए चयनित हुई, अंडर-19 बालिका वर्ग में आर्टिस्टिक योगा में प्रज्ञा राज त्यागी प्रथम होकर नेशनल के लिए चयनित हुई। इस प्रतियोगिता में सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से मंजू चौहान व जीसस एंड मैरी कांवेंट ग्रेटर नोएडा से आकांक्षा श्रीवास्तव बालिका कोच रही। अमरदीप जी ने जानकारी देते हुए बताया कि जो 10 खिलाड़ी नेशनल योग के लिए चयनित किए गए हैं वह अक्टूबर में होने वाली झारखंड सीआईएससीई नेशनल योगासन प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

इस अवसर पर रीजनल कोऑर्डिनेटर फादर सिनोज व जोनल कॉर्डिनेटर फादर रोजिमोंन थॉमस व सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य ने विजय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button