सिविल डिफेंस गाजियाबाद के चार पदाधिकारी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित
गाजियाबाद : नागरिक सुरक्षा दिवस 2025 के अवसर पर सिविल डिफेंस गाजियाबाद के चार पदाधिकारियों को भारत सरकार के महानिदेशक द्वारा प्रतिष्ठित डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इस सम्मान के साथ गाजियाबाद सिविल डिफेंस संगठन ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्य और समर्पण का प्रमाण दिया है।
सहायक उपनियंत्रक गुलाम नबी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान गाजियाबाद के लिए गर्व का क्षण है। जिन पदाधिकारियों को यह सम्मान प्राप्त होगा, वे हैं –




- चीफ वार्डन ललित जायसवाल
- डिविजनल वार्डन, कलेक्ट्रेट प्रखंड – सुधीर कुमार
- डिविजनल वार्डन, टाउन हॉल प्रखंड – दीपक अग्रवाल
- डिप्टी डिविजनल वार्डन, कोतवाली प्रखंड – रवि अग्रवाल
इन सभी पदाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा, सामाजिक सेवा और जनहित कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए चुना गया है। नागरिक सुरक्षा संगठन गाजियाबाद के सभी स्वयंसेवक, वार्डन और पदाधिकारी इस घोषणा से उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
गुलाम नबी ने कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तियों की उपलब्धि है, बल्कि पूरी टीम की मेहनत और त्वरित कार्रवाई क्षमता का परिणाम है। सिविल डिफेंस गाजियाबाद लगातार शहर में आपातकालीन स्थितियों, बचाव कार्यों और सामुदायिक सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
सिविल डिफेंस गाजियाबाद के पदाधिकारियों को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान जिले के लिए गौरव का विषय है और अन्य स्वयंसेवकों को प्रेरित करने वाला भी।

