Ghaziabad

सांसद खेल महोत्सव में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया जज़्बा, सुनील बंसल बोले – “यह आयोजन युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करता है”

गाजियाबाद। भाजपा द्वारा आशा विद्यालय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने गुब्बारे उड़ाकर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मूकबधिर बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों की धुन पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विशेष बात यह रही कि सुनने में असमर्थ होने के बावजूद इन बच्चों ने संगीत की वाइब्रेशन को महसूस करते हुए ताल और भाव के साथ ऐसा प्रदर्शन किया कि उपस्थित सभी अतिथि उनकी प्रतिभा से प्रभावित हुए।

अपने संबोधन में सुनील बंसल ने कहा, “सांसद खेल महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि यह युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। यह आयोजन पारंपरिक और आधुनिक दोनों प्रकार के खेलों को प्रोत्साहन देता है और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है।”

सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल संस्कृति, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट की भावना को भी आगे बढ़ाता है।
खिलाड़ियों ने विद्यालय के बैंड की धुनों पर मार्च पास्ट करते हुए उद्घाटन समारोह को गरिमा प्रदान की। दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा में नहीं बंधती।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, सांसद खेल महोत्सव के संयोजक पप्पू पहलवान, विधानसभा संयोजक अनुज मित्तल, सह संयोजक हरमीत बक्शी, सीडीओ अभिनव गोपाल, तथा आशा विद्यालय की प्रधानाचार्य मोहनी सैमसन उपस्थित रहीं। विद्यालय के शिक्षकों — अंकुर पाठक, दिव्य दुबे, अंशुल चौहान, अभिषेक धनुख — एवं सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल (मेंहदी वाले) ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया।

सुनील बंसल का स्वागत करने वालों में सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, संजीव शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ. रमेश चंद तोमर, आशु वर्मा, विजय मोहन, पृथ्वी सिंह, आशा शर्मा, विभु बंसल (पिलखुवा चेयरमैन), और रीना भाटी शामिल रहे।
साथ ही महेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, हातम सिंह नागर, महिम गुप्ता, वरुण नागर, नीरज गोयल, विनील दत्त, अभिषेक चौधरी, देव नारायण शर्मा, ओम प्रकाश ओढ़ और पवन शर्मा ने भी उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

दिव्यांग बच्चों की भागीदारी और उनके प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि सच्चा खिलाड़ी वही है जो सीमाओं को चुनौती देता है। इस आयोजन ने गाजियाबाद में खेल और समावेशी समाज के संदेश को एक नई दिशा दी।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button