सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न, दिव्यांगजनों की खेल प्रतियोगिता पर रहा विशेष फोकस

गाजियाबाद। आगामी सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सांसद अतुल गर्ग के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 11 अक्टूबर को दिव्यांगजनों के लिए आयोजित होने वाली विशेष खेल प्रतियोगिता की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह प्रतियोगिता इंग्राहम इंस्टीट्यूट, जी.टी. रोड, गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, सीडीओ अभिनव गोपाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान, कीड़ा अधिकारी आशीष, पप्पू पहलवान (जिला संयोजक सांसद खेल महोत्सव), पंडित विकास शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक नमो दिव्यांग अभियान), हरमीत बक्शी (पूर्व मंडल अध्यक्ष), विभु बंसल (अध्यक्ष नगर पालिका पिलखवा), विनील दत्त (पार्षद नगर निगम), हिमांशु शर्मा (पूर्व जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा), राजेंद्र मित्तल (मेहंदी वाले), अनुज मित्तल (महानगर संयोजक सांसद खेल महोत्सव), ऋषभ शर्मा (विधानसभा सह-संयोजक), श्याम शर्मा (महानगर कार्यकारिणी सदस्य), सिकंदर (कोऑर्डिनेटर नमो दिव्यांग गाजियाबाद) एवं क.क. मेहता उपस्थित रहे।
बैठक में आयोजन से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ, जिसमें प्रतिभागियों की सुविधा, खेलों के सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और स्वयंसेवकों की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
सांसद अतुल गर्ग ने सभी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों से अपील की कि वे खेल भावना और सेवा भाव के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं, और इस प्रतियोगिता के माध्यम से उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।



