Ghaziabad

संजय नगर सेक्टर-23 स्थित भगवान परशुराम मंदिर में जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व महासचिव डॉ. संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है, बल्कि यह मानवता की सच्ची सेवा भी है। उन्होंने यह भी बताया कि आज भी देश में केवल लगभग 0.8 प्रतिशत लोग ही स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं, जबकि जरूरत इससे कहीं अधिक है। इसलिए समाज में लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है।

शिविर में समाज के कई प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुभाष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.के. गौड़, वार्ड पार्षद पप्पू नगर, पार्षद अजय शर्मा, जिला चेयरमैन विनीत शर्मा, जनशक्ति एक आवाज के संयोजक अवनीश त्यागी, संरक्षक मनोज पंडित, जिला प्रभारी अनिरुद्ध शर्मा, महानगर अध्यक्ष ललित बिष्ट, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु दत्त दुबे, टीटू भाई ब्रह्मदत्त दुबे, महिला सभा की अध्यक्ष अर्चना चौधरी, युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा, शुभम शर्मा, भूषण पंडित, संरक्षक राकेश शर्मा, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी पाराशर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर बबलू सिंह, अशोक ठाकुर, अशोक पंडित और संस्थापक हरीश शर्मा शामिल रहे।

ट्रस्ट के संस्थापक हरीश शर्मा ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जनशक्ति एक आवाज चैरिटेबल ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है और समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविरों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज की भलाई और जरूरतमंदों की सहायता ही इस ट्रस्ट का मूल उद्देश्य है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button