संजय नगर में पावन गौकथा का शुभारंभ, शोभा यात्रा व कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र

गाजियाबाद। संजय नगर में गौकथा वाचक गुरुमां मंजू भारत्वाज जी के सान्निध्य में आयोजित पावन गौकथा का शुभारंभ सोमवार को शोभा यात्रा और कलश यात्रा के साथ भव्य रूप से किया गया। आयोजन की शुरुआत से ही क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिला और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
सुबह निकाली गई शोभा यात्रा में माताओं-बहनों ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कलश धारण कर यात्रा को पूर्ण किया। यात्रा के दौरान जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह ने पूरे संजय नगर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
आयोजकों और श्रद्धालुओं की रही सक्रिय सहभागिता
इस पावन आयोजन में कथा संयोजक पंकज शर्मा जी, संजीव चौधरी जी, प्रेमचंद गुप्ता जी, नानक चंचल शर्मा जी, राजेंद्र चौधरी जी, बहन कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि गौकथा का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और गौसेवा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
19 से 22 जनवरी तक चलेगी गौकथा
आयोजकों के अनुसार, यह गौकथा 19 से 22 जनवरी तक एल-ब्लॉक, संजय नगर में आयोजित की जा रही है। चार दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन कथा वाचन, भजन-कीर्तन और प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा।
क्षेत्रवासियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह बना हुआ है और बड़ी संख्या में लोग गौकथा में सहभागिता कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।


