संगम पार्क इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला
गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र के संगम पार्क इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना 20 जून की देर रात की है। आरोप है कि एक नाबालिग युवक ने किशोरी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जिसके दौरान किशोरी घायल हो गई।
परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर में मौजूद एक सदस्य ने किशोरी की चीख सुनकर मौके पर पहुंची तो उसे घायल अवस्था में पाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल किशोरी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 20 जून की रात्रि पुलिस को संगम पार्क क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपी नाबालिग युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी



