Ghaziabad

शिक्षकों का शैक्षणिक भ्रमण: मोंटेसरी पद्धति को समझने श्री विद्या स्कूल पहुँचा परिषद विद्यालयों का दल

गाजियाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, प्रभावी शिक्षण पद्धतियों और बाल-केंद्रित दृष्टिकोण को समझने के उद्देश्य से परिषद विद्यालयों के लगभग 20 शिक्षकों के एक दल ने एसआरजी पूनम शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सेक्टर-4, आदित्य वर्ल्ड सिटी स्थित Shri Vidya School, Aditya World City का शैक्षणिक भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय के मोंटेसरी शिक्षण वातावरण तथा बच्चों की दैनिक सीखने की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस अवसर पर मोंटेसरी पद्धति के प्रमुख पहलुओं—बच्चों के सीखने के संवेदनशील चरण (Sensitive Phases), नॉर्मलाइजेशन (Normalization) तथा स्वावलंबन और आत्म-अनुशासन विकसित करने की प्रक्रिया—पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिक्षकों को ईपीएल (Everyday Practical Life) गतिविधियों, सेंसोरियम लर्निंग तथा गणित और भाषा की अवधारणाओं से जुड़ी कक्षा-गत गतिविधियों का भी व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ। प्रतिभागी शिक्षकों ने विभिन्न शिक्षण सामग्री और कक्षा संचालन के तरीकों को बारीकी से समझा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोमा सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं। इससे न केवल शिक्षण पद्धतियों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नए दृष्टिकोण भी विकसित होते हैं।

परिषद विद्यालयों से आए शिक्षकों ने श्री विद्या स्कूल के बाल-केंद्रित, सुव्यवस्थित और अनुभवात्मक शिक्षण वातावरण की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

शैक्षणिक भ्रमण में ब्लॉक भोजपुर से अनुराधा, ब्लॉक लोनी से लता शर्मा और प्रीति अग्रवाल, नगर क्षेत्र से कविता और अंजू सैनी, ब्लॉक मुरादनगर से रीनू, निशि और सुमन तथा ब्लॉक रजापुर से सीमा गौतम, अमिता और प्रियंका ने अपने-अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button