Ghaziabad

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमित्र फाउंडेशन्स ने आयोजित की बैडमिंटन प्रतियोगिता, 38 छात्राओं ने दिखाया दमखम

ग़ाज़ियाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अमित्र फाउंडेशन्स द्वारा नगर निगम बालिका इण्टर कॉलेज की विभिन्न शाखाओं, सिहानी, मकनपुर और कैला भट्ठा की छात्राओं के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 38 छात्राओं ने जूनियर और सीनियर वर्ग डबल्स मुकाबलों में हिस्सा लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

जूनियर वर्ग में कैला भट्ठा शाखा की सान्या और अदीबा विजेता बनीं, जबकि मकनपुर शाखा की लक्ष्मी और कुमकुम उपविजेता रहीं। सीनियर वर्ग में मकनपुर शाखा की यशोदा और रेशमा ने बाजी मारी और विजेता बनीं। वहीं, सिहानी शाखा की खुशी और रेशमी उपविजेता रहीं। तीसरे स्थान पर कैला भट्ठा शाखा की सबा और ख़ुशी रहीं।

खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और जुझारूपन के साथ मैच खेले, जिससे खेल के प्रति उनकी लगन और प्रतिबद्धता साफ झलक रही थी। अमित्र फाउंडेशन्स लंबे समय से ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहित करता रहा है।

कार्यक्रम के संचालन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में फाउंडेशन की ओर से सचिव अंजू उपाध्याय, एग्जीक्यूटिव नितिन अग्रवाल, खुशी त्यागी, महक और सदफ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मकनपुर शाखा से मैडम विनीता और कैला भट्ठा से शामरीन जी ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

प्रतियोगिता में दैनिक जागरण से शाहनवाज अली और सूर्यप्रताप ने भी शिरकत की और खिलाड़ियों को आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन दिया। यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच बनी, बल्कि छात्राओं को आत्मविश्वास और टीम भावना से भी परिपूर्ण किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button