Ghaziabad

रामलला की दिव्यता से सजेगा कवि नगर का रामलीला मैदान, श्रीराम कथा से पहले होंगे सजीव दर्शन

गाजियाबाद | कवि नगर स्थित रामलीला मैदान में 25 जनवरी से प्रारंभ होने जा रही श्रीराम कथा से पहले श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण तैयार किया जा रहा है। कथा स्थल पर शीघ्र ही 6 फीट ऊँची रामलला की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर के गर्भगृह जैसा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।

आयोजकों के अनुसार रामलला की यह प्रतिमा अपने दिव्य और सौम्य स्वरूप के कारण श्रद्धालुओं को भावविभोर कर देगी। श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले ही रामलीला मैदान में धार्मिक वातावरण और अधिक पावन होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शहर के ज्वेलर्स बने सेवा-भाव से सहभागी

इस आयोजन को लेकर गाजियाबाद के लिए यह गर्व का विषय बताया जा रहा है कि शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स रामलला के श्रृंगार हेतु आभूषण समर्पित कर सेवा-भाव से आगे आए हैं।

जानकारी के अनुसार पंकज द्वारा रामलला के लिए विशेष तिलक अर्पित किया गया है और श्रृंगार के लिए आभूषण समर्पित करने की भावना भी व्यक्त की गई है। इसके साथ ही शहर के कुछ निपुण कारीगर वस्त्र-सज्जा और वेशभूषा का कार्य कर रहे हैं, ताकि रामलला का स्वरूप पूर्णतः सुसज्जित और दिव्य दिखाई दे।

जल्द होंगे सुसज्जित रामलला के दर्शन

आयोजकों ने बताया कि बहुत जल्द श्रद्धालु सुसज्जित रामलला के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। इससे श्रीराम कथा का वातावरण और अधिक भावपूर्ण, श्रद्धामय और पवित्र बनेगा।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button