राजीव गांधी जयंती पर महिला कांग्रेस की पहल: ग़ाज़ियाबाद में महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित

ग़ाज़ियाबाद। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर ग़ाज़ियाबाद महानगर महिला कांग्रेस ने महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया। वार्ड संख्या 51, चरण सिंह कॉलोनी, गली संख्या 6 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा एडवोकेट खुशनुमा परवीन और वार्ड अध्यक्षा नूर निशा ने महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए।
इस पहल को महिलाओं और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक सराहा। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि राजीव गांधी ने सदैव प्रगतिशील सोच के साथ महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया और उन्हें समान अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया।
कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा अलका लाम्बा के निर्देशन और प्रेरणा से आयोजित किया गया। अलका लाम्बा ने कहा, “महिला स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान ही सशक्त भारत का आधार है।” वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षा भारती त्यागी के मार्गदर्शन में यह अभियान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है।
ग़ाज़ियाबाद में हुए इस आयोजन में अनीता, सुनीता, रवीता, अफसाना, शीला, चंदा, दीपा, अंजली, दीप्ति, दिव्या, भारती, रत्ना और शीतल सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि महिला कांग्रेस, अपने राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में, महिलाओं और बच्चियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



