Ghaziabad

राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने दी श्रद्धांजलि, “भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाने वाले दूरदृष्टा नेता” बताया

ग़ाज़ियाबाद। नवयुग मार्केट स्थित एनएसयूआई कार्यालय पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 81वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल यादव और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सलमान मंसूरी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, “राजीव गांधी जी दूरदृष्टि रखने वाले नेता थे जिन्होंने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया। आज हम सबका दायित्व है कि उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा, शिक्षा और प्रगति की अलख जगाएँ।”

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा भारत में सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार क्रांति, शिक्षा सुधार और पंचायती राज व्यवस्था के लिए याद किए जाएंगे। युवाओं को राजनीति और लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देना उनका ऐतिहासिक निर्णय था। वे युवाओं के सच्चे मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहे।

इस अवसर पर विजय पाल चौधरी (जिलाध्यक्ष ओबीसी पीसीसी सदस्य) और स्थानीय कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी मल्लू पंडित ने संयुक्त रूप से कहा कि “आज भी देश राजीव गांधी जी को उनके कार्यों और दूरदर्शिता के लिए याद करता है।” वहीं छात्र नेता देवा राजपूत ने अपने साथियों के साथ “राजीव गांधी अमर रहें” के नारे लगाए।

कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यह संकल्प लिया कि राजीव गांधी जी के बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद रहे—मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष अंबुज शर्मा, ग़ाज़ियाबाद शहर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा गौतम, ढोलना विधानसभा अध्यक्ष सलमान अब्बासी, जिला युवा कांग्रेस कोषाध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी, जिला प्रवक्ता आसिफ इकबाल रंगरेज, कांग्रेस नेता एहसान, शहीद अब्बासी, मुताकिम सैफी, वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा, वार्ड अध्यक्ष श्रवण जैन, साहिल, हेमंत, आमिर हुसैन, आकाश, गुलवीर यादव, प्रशांत, अखिलेश कुमार, आरिफ, शकील अब्बासी, शाहिद अब्बासी, रामेश्र कश्यप, सुरेश जाटव और जयपाल चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button