Ghaziabad
Trending

राजनगर एक्सटेंशन में मकान मालकिन की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपाया

गाजियाबाद में फ्लैट का किराए मांगने पर मालकिन की हत्या:शव को सूटकेस में पैक कर बेड में छिपाया, सीसीटीवी से पकड़े गए

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। औरा चिमेरा सोसाइटी में किरायेदार दंपती ने कथित रूप से अपनी मकान मालकिन की हत्या कर शव के टुकड़े कर सूटकेस में छिपा दिए। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

राजनगर एक्सटेंशन की ओरा काईमोरा सोसायटी निवासी उमेश शर्मा के दो फ्लैट हैं। एक फ्लैट में वह परिजनों के साथ रहते हैं, जबकि दूसरा फ्लैट किराए पर दिया हुआ है। बुधवार शाम उनकी पत्नी 48 वर्षीय दीपशिखा शर्मा अपने दूसरे फ्लैट पर किराया मांगने गई थी। आरोप है कि किरायेदार अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति ने पहले दीपशिखा के सिर पर कुकर से हमला किया, इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें एक सूटकेस में भरकर बेड के नीचे छिपा दिया गया।

उमेश शर्मा ने अपना फ्लैट संजय नगर निवासी ट्रांसपोर्टर अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता को आठ महीने पहले 18 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर दिया था। बताया जा रहा है कि पिछले तीन–चार महीनों से किराया नहीं मिला था। इसी को लेकर बुधवार शाम दीपशिखा शर्मा किराया मांगने किरायेदारों के फ्लैट पर गई थीं, लेकिन कई घंटों तक वापस नहीं लौटीं। देर रात जब मकान मालकिन के वापस न लौटने पर उनकी मेड को शक हुआ, तो उसने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सोसाइटी के लोगों ने फ्लैट की तलाशी ली, जहां मामला उजागर हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने फ्लैट से सूटकेस में रखा शव बरामद कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

इस घटना से पूरी सोसाइटी और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी दंपती सामान्य व्यवहार करते थे, ऐसे में इस तरह की जघन्य वारदात की किसी को आशंका नहीं थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने एक बार फिर महानगरों में किरायेदारी से जुड़े विवादों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button