Ghaziabad

राजनगर एक्सटेंशन में मकर संक्रांति उत्सव: कड़ाके की ठंड में भी स्वयंसेवकों का उत्साह रहा बरकरार

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित क्लासिक रेज़िडेंसी में रविवार सुबह कैलाश शाखा द्वारा मकर संक्रांति का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 08 बजे किया गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद स्वयंसेवकों की उपस्थिति और ऊर्जा में कोई कमी नहीं दिखी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राघव ने की। उन्होंने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए मकर संक्रांति के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता ने बताया मकर संक्रांति का महत्व

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अतुल प्रकाश भटनागर रहे, जो संस्कार भारती गाजियाबाद महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह संघ के छह उत्सवों में से एक प्रमुख उत्सव है।

उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ के पंच परिवर्तन पर भी विस्तार से जानकारी दी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

बाल, तरुण और प्रौढ़ स्वयंसेवकों की रही भागीदारी

कार्यक्रम में बाल, तरुण और प्रौढ़ वर्ग के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। आयोजन के दौरान अनुशासन, एकता और सेवा भाव का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मुख्य शिक्षक प्रवीर , कार्यवाह घनश्याम , बस्ती प्रमुख अभिषेक , यश त्यागी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में संस्कार, एकजुटता और राष्ट्रभावना को मजबूती मिलती है।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button