Ghaziabad

राजनगर एक्सटेंशन में भाजपा का “सेवा पखवाड़ा कार्यशाला” सम्पन्न, 17 सितम्बर से शुरू होंगी सेवा गतिविधियाँ

ग़ाज़ियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर ग़ाज़ियाबाद द्वारा रविवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित गोल्डन व्यू रिसोर्ट में “सेवा पखवाड़ा कार्यशाला” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में संगठन की आगामी योजनाओं और सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला–महानगर प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा कार्य पहुँचाना और कार्यकर्ताओं को सेवा भावना से जोड़ना है। ग़ाज़ियाबाद में रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण और खादी-स्वदेशी वस्त्रों के प्रचार जैसे अभियानों को सफल बनाकर भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करेंगे।”

अध्यक्षता कर रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि इस बार सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग़ाज़ियाबाद में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जल संरक्षण अभियान, जीवन दर्शन प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, ‘नमो मैराथन’, दिव्यांग उपकरण वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान प्रमुख रहेंगे।

आगामी कार्यक्रम (ग़ाज़ियाबाद महानगर स्तर पर)

  • 10 सितम्बर: रक्तदान शिविर
  • 12 सितम्बर: स्वच्छता अभियान
  • 15 सितम्बर: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
  • 17 सितम्बर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस — सेवा एवं समर्पण दिवस
  • 18–21 सितम्बर: जीवन दर्शन प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, नमो मैराथन
  • 25 सितम्बर: पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती, पुष्पांजलि, वृक्षारोपण, दिव्यांग उपकरण वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता, सांसद खेलकूद कार्यक्रम
  • 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती — स्वच्छता अभियान एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ कार्यक्रम

इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक मोंगा, विजय मोहन, मानसिंह गोस्वामी, अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, अरविंद भारतीय, सतपाल प्रधान, पूर्व विधायक रूप चौधरी, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप और पूर्व चेयरमैन रीना भाटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अभियान संयोजक संजय कांत शर्मा, ललित कश्यप, गौरव चोपड़ा, गुंजन शर्मा, पंकज भारद्वाज, विनोद कसाना, राजन बाल्मीकि, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, मोनिका पंडिता, रनीता सिंह, प्रदीप चौधरी और अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन बॉबी त्यागी ने किया तथा समापन भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने सभी आगंतुकों के आभार व्यक्त करते हुए किया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button