Ghaziabad

राजनगर एक्सटेंशन में निष्काम चाय सेवा की पाँचवीं वर्षगांठ पर सामाजिक उत्सव; सैकड़ों निवासियों ने दी भागीदारी

गाजियाबाद : राजनगर एक्सटेंशन की लोकप्रिय सामुदायिक पहल—प्रत्येक रविवार आयोजित निष्काम चाय सेवा—ने आज अपनी पाँचवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। दिसम्बर 2020 में कुछ स्थानीय समाजसेवियों द्वारा केतली भरकर शुरू हुई यह सेवा अब शहर के सामाजिक जीवन का स्थायी हिस्सा बन चुकी है। कार्यक्रम में सैकड़ों निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सेवा के पाँच वर्ष पूरे होने पर आयोजकों व सहयोगियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत निशांत, अमीशी और संजय शर्मा की मधुर सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। उद्घाटन के बाद आयोजकों ने परंपरागत रूप से चाय, शरबत और नाश्ता वहाँ से गुजर रहे राहगीरों एवं जरूरतमंदों में निशुल्क वितरित किया, जिसे लोगों ने मिलकर सराहा।

पाँचवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजकों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय नागरिकों को संस्थागत मान्यता व सम्मान देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान एडवोकेट विक्रांत शर्मा को पर्यावरण सेवा, दीपांशु मित्तल को समाज समरस भाव, शुभम गर्ग को रक्तदान, एडवोकेट स्वीटी जैन को बुक डोनेशन, मनोज अग्रवाल को प्लास्टिक वेस्ट सेग्रीगेशन तथा इवनी त्यागी को अल्पायु सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कृत किए गए सभी नागरिकों ने समुदाय के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।

समारोह में यशोदा हॉस्पिटल, संजय नगर द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप भी आयोजित रखा गया, जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया।

आयोजन से जुड़े अनिल शर्मा ने कहा, “छोटे-छोटे प्रयास जब सामूहिक हो जाते हैं तो बड़ा असर डालते हैं। रविवार की यह निष्काम चाय सेवा उसी विश्वास और समुदाय के जज्बे का नतीजा है। पाँच वर्षों में यह पहल सिर्फ चाय बाँटने से कहीं आगे बढ़ चुकी है—यह आज सहानुभूति, सेवा और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक बन चुकी है।”

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख गणमान्य नागरिकों में हरीश चावला, सुशील गर्ग, रंधीर सिंह, सुकुमार चन्द गुप्ता, सज्जन पांडे, राहुल ढाका, राम किशन साहू, संदीप गर्ग, विपेश त्यागी, अमित मिश्रा सहित सैकड़ों स्थानीय निवासी शामिल रहे।

निष्काम चाय सेवा की स्थिरता व विस्तार को देखकर स्थानीय समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। आयोजकों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर इस तरह की सामुदायिक पहलों से न केवल जरूरतमंदों को तत्काल राहत मिलती है, बल्कि लोगों में सहयोग, सामूहिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूती से विकसित होती है।

सेवा या आगामी कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क: अनिल शर्मा — 8700919624।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button