Ghaziabad

राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, प्राधिकरण ने ध्वस्त किए अवैध ढांचे

ग़ाज़ियाबाद। ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर जोन-01 प्रवर्तन और अभियंत्रण टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए 45 मीटर, 30 मीटर और अन्य चौड़ी सड़कों से अतिक्रमण हटाया।

कार्यवाही के दौरान ज्योति सुपर गेट के सामने प्रसादम भोजनालय नाम से बनाए गए टीन शेड को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक रेहड़ी-पटरी वालों को भी हटाया गया। टीम ने सख़्त चेतावनी दी कि भविष्य में सड़कों और पटरियों पर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रवर्तन प्रभारी ने कहा कि यह कार्रवाई आमजन की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई है। राजनगर एक्सटेंशन जैसे तेज़ी से विकसित हो रहे क्षेत्र में अतिक्रमण न केवल यातायात बाधित करता है, बल्कि सुरक्षा और शहरी सौंदर्य पर भी असर डालता है।

इस अभियान में अभियंत्रण और प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जीडीए का पुलिस बल और स्थानीय थाना पुलिस भी मौजूद रही। कार्यवाही के दौरान माहौल तनावपूर्ण न हो, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि अतिक्रमण के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और शहर को व्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने की दिशा में सख्त कदम जारी रहेंगे।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button