Health & WellnessMeerut

यूज हर्ट फाॅर ऐवरी हर्ट की थीम के रूप मे मनाया गया विश्व ह्दय दिवस

लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में हृदय रोग विभाग एवम बाल हृदय रोग विभाग दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है

मेरठ : हृदय रोग विभाग एवम कैथ लैब की स्थापना सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक, पी एम एस एस वाइ, लाल बिल्डिंग में गत वर्ष 23 मार्च 2021 को हुई थी।
हृदय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ धीरज सोनी ने बताता कि अब तक लगभग 30 हजार हृदय रोगी हृदय रोग विभाग की ओ पी डी में देखे गये हैं। बताते चलें कि विभाग में उपलब्ध कैथ लैब में लगभग 2 हजार से अधिक रोगियों की एंजियोग्राफी तथा 700 से अधिक मरीजों की सफल एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है। डॉ धीरज ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने हृदय का ध्यान रखना चाहिए। तनाव, धूम्रपान, नशा, सुगर, मोटापा, जंक फूड आदि हृदय की बीमारी के मुख्य कारण हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित व्यायाम, योग करना चाहिये, रक्त चाप एवम सुगर को नियंत्रित रखना चाहिए एवम नशे से बचना चाहिए।

मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डॉ वी डी पाण्डेय ने बताया कि मेरठ मेडीकल कालेज का बाल ह्रदय रोग विभाग बच्चों के लिए लगातार वरदान साबित हो रहा है। रुखसार अपने तीन दिन के बच्चे को सांस लेने में तकलीफ और नीलेपन की शिकायत के साथ बेहद गंभीर स्थिति में लाई थी। डॉ मुनेश तोमर ने बच्चे को तुरंत भर्ती कर ईलाज करना शुरू कर दिया। जल्दी से ईको द्वारा दिल की जांच की, जिसमें दिल से फेफड़ों में खून ले जानी वाली नली में खून का थक्का मिला। थक्के को इलाज से ठीक किया गया और बच्चे की हालत में तेजी से सुधार हुआ। इस बीच बच्चे को एक दिन के लिए वेंटीलेटर पर भी रखना पड़ा। अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है, दोनों ने डा मुनेश तोमर और उनकी टीम का दिल से शुक्रिया किया।

प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने कहा कि हृदय रोग विभाग में चार कार्डियोलोजिस्ट कार्यरत हैं। डॉ धीरज, डॉ मुनेश, डॉ सी बी पाण्डेय, डॉ शशांक। हृदय रोग विभाग में बेहतर सुविधाएं एवम कैथ लैब में अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं हृदय रोग से ग्रसित आम जनमानस हृदय रोग विभाग में सम्पर्क कर स्वास्थ्य लाभ ले सकता है।

पी0एल0 शर्मा0 जिला चिकित्सालय व जनपद की समस्त स्वास्थ्य ईकाइयों पर आयोजित किया गया निःशुल्क जन-जागरूकता व जाॅच/उपचार शिविर

आज विश्व ह्दय दिवस को यूज हर्ट फाॅर ऐवरी हर्ट थीम के रूप मे मनाया गया। उक्त दिवस के आयोजन हेतु एक वृहद निःशुल्क जन-जागरूकता व जाॅच/उपचार शिविर का आयोजन पी0एल0 शर्मा0 जिला चिकित्सालय मेरठ व जनपद की समस्त स्वास्थ्य ईकाइयों पर किया गया। उक्त शिविर का उदघाटन एस0आई0सी0 डा0 एस0के0 नन्दा जी द्वारा किया गया।

उक्त शिविर में आने वाले सभी जन-मानस की डाबिटिज, हाइपरटेंशन, बी0एम0आई0 की जाॅच कर, उन्हे हृदय रोग के जोखिम कारक जैसे-तम्बाकू प्रयोग, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्राॅल, मधुमेह, मोटापा, अनुचित आहार, शारीरिक निष्क्रिया से सम्बन्धित जानकारी भी विस्तृत रूप में प्रदान की गयी। उक्त शिविर में कुल 332 (199 महिला व 133 पुरूष) की डायबिटिज, हाइपरटेंशन, बी0एम0आई0 की जाॅच की गयी। जिसमे से कुल 43 महिला व 38 पुरूषों की डायबिटिज, 45 महिला व 39 पुरूषों की हाइपरटेंशन, 25 महिला व 15 पुरूषों की बी0एम0आई0 की जाॅच अधिक पायी गयी है। जिन्हे उपचार हेतु नियमित तौर पर जाॅच कराने हेतु समझाया गया है।

साथ ही आज उक्त दिवस के आयोजन हेतु इस्माईल गल्र्स इन्टर काॅलिज, मेरठ में भी विश्व ह्दय दिवस से सम्बन्धित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाली छात्र व छात्राओं को सम्मनित भी किया गया, जिसमे डा0 विभा नागर एवं डा0 विनिता शर्मा, आदि का सहयोग रहा।

उपरोक्त दिवस के आयोजन में डा0 कौशलेन्द्र, डा0 कटारिया, डा0 आरती फौजदर, अभिषेक वालिया, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0सी0डी सेल एवं समस्त एन0सी0डी0 क्लीनिक स्टाॅफ, एन0ओ0एच0पी0 स्टाॅफ आदि का सहयोग रहा।

Munish Kumar

Munish is a senior journalist with more than 18 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites, has extensively contributing to The Times of India, Delhi Times, Wire, ANI, PTI, Nav Bharat Times & Business Byte and is now associated with Local Post as Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button