Meerut

मेरठ : वेयर हाउस में डकैती डालने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, 13 गिरफ्तार, तीन को लगी गोली

बदमाशो के पास से पुलिस ने पांच करोङ से अधिक मूल्य के 80 क्विंटल बिजली के तार और 3.76 लाख रूपये नगद बरामद किये हैं
बदमाशो का यह गिरोह लूटे हुए माल को दिल्ली व गाजियाबाद के कबाङियों को बेचा करता था

मेरठ : एसओजी और कंकरखेड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक संगठित गिरोह के 13 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गिरोह के सरगना सहित तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। मेरठ और आसपास के जिलों के वेयर हाउस इस गिरोह के निशाने पर रहते थे। चोरी के माल को बदमाश दिल्ली और गाजियाबाद के कबाङियों को बेच दिया करते थे। पुलिस ने इनके पास से 3 लाख 76 हजार रूपये नगद और हाल ही में कंकरखेङ में वेयर हाऊस से चुराए गये 5 करोङ बीस लाख रूपये मूल्य बिजली के तार बरामद किए है। इनके चार फरार साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता करते हुए एसएसपी रोहित सजवान ने इस गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले हथियारबंद बदमाशों ने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वेयर हाउस को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपए का हाईटेंशन लाइन का वायर लूट लिया था। इस मामले में कंकरखेड़ा पुलिस और एसओजी की टीम लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में बुधवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंकरखेड़ा क्षेत्र में जाल बिछाया। जिसमें कई गाड़ियों में सवार बदमाशों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीन बदमाश घायल हो गए।

111 26
113 7

पुलिस ने मौके से कुल 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए घायल बदमाशों से नाम जगत सिंह, अमन मलिक और रफीक अहमद मुठभेङ में गोली लगने से घायल हो गये हैं। अन्य गिरफतार 10 बदमाशों के नाम इमरान तेली, इमरान फकीर, मनीष, रामप्रकाश, अंकित कुमार, ईश्वर, इबरार, अरशद, वकील और प्रिंस हैं। मुठभेङ के दौरान बदमाशों के साथी इलियास, शौकीन, मुस्तकीम और सज्जन खान मौके से फरार हो गए। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को टाटा मैजिक गाड़ी, दो बोलेरो, एक वैगनआर, एक अपाचे बाइक, एक आई-20 कार, तीन तमंचे, 3.76 लाख कैश और कंकरखेड़ा में वेयरहाउस से लूटा गया पांच करोड़ बीस लाख कीमत का लगभग 80 कुंटल हाईटेंशन लाइन का वायर बरामद हुआ।

112 10
114 5

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि इस गिरोह का सरगना जगत सिंह है। जो वैगनआर कार से मेरठ और आसपास के इलाकों में पहले रेकी करता था। इसके बाद सभी बदमाश किसी एक स्थान पर एकत्र होकर एक साथ अपने मोबाइल बंद कर लेते थे। बाद में वेयर हाउसों को निशाना बनाते थे। उसके बाद हाइटेंशन हाइटेंशन टावर को ये गैस कटर से काटा करते थे। इसके बद लूटू हुए माल को गाङियों में भरकर यह गिरोह दिल्ली और गाजियाबाद के कबाङियों को बेच दिया करता था। एसएसपी के अनुसार यह गिरोह अभी तक बिजली विभाग को करोङो का नुकसान पहुंचा चुका है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश खरखौदा, परीक्षितगढ़, कंकरखेड़ा, खतौली, मुजफ्फरनगर, भोजपुर और गाजियाबाद में डकैती और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सभी बदमाशों को जेल भेजा जा रहा है।

115 5
Images Credit – Munish Kumar
112 8

Premdeo Sharma

Premdeo Sharma is a veteran, with 30 years in journalism, he has command over UP / Uttrakhand politics and history. He reports both in English and Hindi languages, effortlessly. His exclusive news stories and scoops have often stirred debates. He has written extensively for Nav Bharat Times and now associated with Local Post as Consulting Editor.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button