Ghaziabad

मेरठ रोड स्थित रालोद कार्यालय में चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई

गाजियाबाद।
किसानों के मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती मंगलवार को मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) कार्यालय में श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन कर चौधरी साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित रालोद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया और उनके सिद्धांतों व नीतियों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनकी नीतियां आज भी किसानों और आमजन के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) इंद्रजीत सिंह टीटू (सदस्य अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश), राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब अली, प्रदेश महासचिव रविंदर चौहान, प्रदेश सचिव ओडी त्यागी, पूर्व मेयर आशु वर्मा, अजय पाल प्रमुख, जिला महासचिव प्रदीप त्यागी, युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक, युवा जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह, राजेंद्र चंदेल, संजीव अरोड़ा, दिनेश शर्मा, कृष्णपाल डायरेक्टर, राहुल खानपुर, अरुण शर्मा, नीरज चौधरी, तरुण चौधरी, मनोज राठी, अरुण दहिया, वीर सिंह सलेमाबाद, योगेश चौधरी, जान मोहम्मद, सुशील शर्मा, नीरज पवार, राखी सिंधु, ऋषि उपाध्याय, श्वेता गुप्ता, बबीता अरोड़ा और जाकिर चौधरी सहित बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा—किसान, खेत और गांव—आज भी प्रासंगिक है और रालोद उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए किसानों की आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यक्रम का समापन चौधरी साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ किया गया।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button