महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने राखी पहलवान से की मुलाकात, न्याय व हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

ग़ाज़ियाबाद। राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद में धरने पर बैठी राखी पहलवान से मुलाकात की। राखी पहलवान अनशन पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रही थीं। डॉ. अग्रवाल ने उनसे वार्ता कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और पुलिस अधिकारियों को मामले के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान उप जिलाधिकारी ग़ाज़ियाबाद राम शंकर, एसीपी महिला अपराध सलोनी अग्रवाल, एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक प्रीति मलिक और परामर्शदाता अंजना चौहान भी मौजूद रहीं।
लोनी आत्महत्या प्रकरण पर पीड़ित परिवार से मुलाकात
इसके बाद डॉ. हिमानी अग्रवाल लोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाग रनाप पहुँचीं, जहाँ हाल ही में आत्महत्या करने वाली एक मृतका के परिवार से उन्होंने मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों को शासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष व त्वरित जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसीलदार लोनी जयप्रकाश, एसीपी सिद्धार्थ गौतम, थानाध्यक्ष लोनी मुकेश सोलंकी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक प्रीति मलिक, परामर्शदाता अंजना चौहान समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
महिला आयोग की यह सक्रियता न केवल पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में सकारात्मक संदेश देती है बल्कि प्रशासनिक तंत्र को भी संवेदनशील व जवाबदेह बनने की ओर प्रेरित करती है।



