Ghaziabad

भारत सिटी सोसाइटी ट्रिपल सुसाइड मामला: महिला आयोग अध्यक्ष ने किया घटनास्थल का दौरा

  • बच्चों पर शैक्षणिक दबाव और अभिभावकीय अनदेखी को बताया प्रथम दृष्टया बड़ा कारण

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बच्चियों द्वारा नौवीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या किए जाने के सनसनीखेज मामले में जांच तेज हो गई है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान स्वयं मौके पर पहुंचीं।

महिला आयोग अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से अब तक की जांच की स्थिति की जानकारी ली।

महिला आयोग अध्यक्ष का बयान

मीडिया से बातचीत में डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि “प्रथम दृष्टया यह सामने आ रहा है कि बच्चों पर अत्यधिक शैक्षणिक दबाव और माता-पिता की ओर से बच्चों की मानसिक स्थिति को समय रहते न समझ पाना इस घटना का एक बड़ा कारण हो सकता है। बच्चों के व्यवहार और मनोदशा पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया।”

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है।

सभी जिलाधिकारियों को पत्र, ऑनलाइन होमवर्क पर निर्देश

महिला आयोग की अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि कक्षा पांच से कम आयु वर्ग के बच्चों को ऑनलाइन होमवर्क न दिया जाए, ताकि उन पर अनावश्यक मानसिक दबाव न पड़े।

इसके साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर विस्तृत रिपोर्ट महिला आयोग को प्रस्तुत की जाए

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस और प्रशासन

पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही हैं। बच्चों के शैक्षणिक दबाव, पारिवारिक वातावरण, डिजिटल गतिविधियों और अन्य सामाजिक कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button