Ghaziabad

भद्दी टिप्पणी के विरोध में राजनगर एक्सटेंशन में ब्राह्मण समाज का मार्च, कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद: ब्राह्मण समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रविवार को राजनगर एक्सटेंशन की विभिन्न सोसायटियों के निवासियों ने विरोध मार्च निकाला। भगवान परशुराम सेवा न्यास ट्रस्ट के आह्वान पर आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विरोध मार्च शिव मंदिर से शुरू होकर आशियाना चौक तक निकाला गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने संबंधित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए इसे समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ब्राह्मण समाज सदियों से विभिन्न जातियों और धर्मों को जोड़ने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का कार्य करता आया है। उनका आरोप था कि समाजवादी पार्टी के एक राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी समाज को बांटने वाली है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि इस प्रकार की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जाएं।

Interested : send a mail to edskexpress@deepspatial.ai to get FREE joining code

विरोध प्रदर्शन में अनुज शर्मा, आयुष कौशिक, दीपक मिश्रा, अभिषेक पांडेय, बिजेंद्र बिद्रोही, राजेश तिवारी, सुजीत झा, के.के. पांडेय, करन शर्मा, निखिल त्यागी, विपुल शर्मा, पियूष शर्मा, तुषार कौशिक, उमेश शर्मा, सौरभ भारद्वाज, गौरव त्यागी और अभिनव पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

LP News

Local Post News Network

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button