Ghaziabad

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम का मिजाज

  • तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट के संकेत, रात की ठंड बढ़ेगी

उत्तर प्रदेश।
प्रदेश से निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के साथ ही मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका सीधा असर रात की ठंड पर पड़ेगा और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

पिछले 2–3 दिनों के दौरान घने कोहरे की परत छंटने से दिन के तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लंबे समय बाद दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया, जिससे प्रदेश में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थितियां पूरी तरह समाप्त हो गईं। हालांकि, आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी देखी गई।

अब जब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह खत्म हो चुका है, तो उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाएं दोबारा असर दिखाएंगी। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आगामी तीन दिनों के दौरान कहीं-कहीं शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बन सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलती रहेगी।

प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि अन्य इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा तेजी से छंट जाने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत बताई गई है।

Umesh Kumar

Umesh is a senior journalist with more than 15 years of experience. Freelance photo journalist with some leading newspapers, magazines, and news websites and is now associated with Local Post as Consulting Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button