देश भक्ति गीतों पर आधारित नृत्यांजलि 2024 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

गाजियाबाद: शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ गाजियाबाद ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीतों पर आधारित नृत्यांजलि 2024 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गुरुकुल द स्कूल NH – 9 में किया I कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवराज ,क्षेत्र संयोजक (प्रज्ञा प्रवाह) पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड,मुख्य अतिथि गंभीर सिंह एडीएम सिटी गाजियाबाद ,कार्यक्रम अध्यक्ष कृपा शंकर संयुक्त प्रचार प्रमुख उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष भाजपा रहे I
कार्यक्रम में गाजियाबाद महानगर की 35 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं ने भाग लिया I जिसमें पूर्व वर्षों से भी अधिक रोमांचक प्रस्तुतियां हुई I सन वैली पब्लिक स्कूल का प्रथम स्थान, ट्रिनिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का द्वितीय स्थान, डीडीपीएस गोविंदपुरम का तृतीय स्थान व कंसोलेशन प्राइज वनस्थली पब्लिक स्कूल को मिला I कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी स्कूलों को ट्रॉफी व बच्चों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट दिए गए I
शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक पायलट राकेश त्यागी ने विचार रखा की इस कार्यक्रम में भाग लेने वाली हर टीम विजई है, क्योंकि भाग लेने की भावना अति उत्तम और प्रबल है I उन्होंने गुरुकुल द स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स व उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और उनकी हॉस्पिटैलिटी की भूरी -भूरी प्रशंसा की I मुख्य अतिथि गंभीर सिंह एडीएम सिटी गाजियाबाद ने विचार रखा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में एक सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है और शिक्षण संस्थान का यह आयोजन अपने आप में अभूतपूर्व है I कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवराज ने अपने वक्तव्य में बताया कि किस तरह से हमारे संस्कारों में भारत एक देश नहीं है, भारत माँ है I देश का हर नागरिक भावुकता से देश से जुड़ा हुआ है और देशभक्ति का यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय है I इस अवसर पर शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक पायलट राकेश त्यागी, कोलंबिया इंस्टीट्यूट के मैनेजर वी एम त्यागी, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल के मैनेजर सागर यादव, मॉडर्न नेशनल पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुनील त्यागी, ईस्ट दिल्ली पब्लिक स्कूल के मैनेजर पुनीत लोधी, शहीद मेमोरियल विद्या केंद्र के मैनेजर स्वरूपचंद शर्मा, एमपीएस पब्लिक स्कूल के मैनेजर राजीव त्यागी, जी आर कॉन्वेंट सी. से. स्कूल के मैनेजर हिमांशु त्यागी, सी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुमित त्यागी, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल भावना यादव, पूर्ण ज्ञान अंजलि पब्लिक स्कूल के मैनेजर योगेंद्र सिंह, मिल्टन अकैडमी के मैनेजर रामेश्वर निर्माण मदर इंडिया पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुषमा त्यागी सन वैली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति गुप्ता मॉडर्न स्कूल की प्रिंसिपल सोनू कुंद्रा आदर्श पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुबोध त्यागी वेदांतम पब्लिक स्कूल के मैनेजर मिस्टर ललित आदि अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे I
पूरे कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम करतल ध्वनि से और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा I आयोजन में ऊर्जा का स्तर देखते ही बनता था हर कोई प्रफुल्लित और हर्षित था I


