दिवाली से पहले शहर में वृहद सफाई अभियान चला रहा है निगम, सजाई जा रही हैं आंतरिक गालियां और प्रमुख स्थान

- वार्डों में कूड़ा डलने वाले स्थानों को विलोपित कर किया जा रहा है सौंदर्यकरण
- घर की सजावट के साथ-साथ शहर को भी बनाए सुंदर, नगर आयुक्त ने की अपील
गाजियाबाद: महापर्व दीपावली से पूर्व गाजियाबाद नगर निगम शहर की सफाई के साथ-साथ शहर के सौंदर्यकरण को भी बढ़ाने में लगा हुआ है, इसी क्रम में देखा गया है आंतरिक वार्डों में भी वृहद सफाई अभियान निगम द्वारा चलाए जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा वार्ड के ऐसे स्थान जहां कूड़ा डाला जा रहा है उनको समाप्त करते हुए सौंदर्यकरण किया गया है, कूड़ा डालने वाले स्थान की सफाई करते हुए, वहां इंटरलॉकिंग लगाकर स्थान को ऊंचा करके गमले तथा बेंच लगाई गई है तथा कूड़ा विलोपित स्थान बनाया गया है, गाजियाबाद नगर निगम शहर वासियों से भी अपने वार्डों के बाहर कूड़ा न डालने की अपील कर रहा है तथा स्वच्छता में सहयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है l


वार्ड संख्या 84 राजनगर, वार्ड संख्या 9 पटेल नगर मुकुंद नगर, वार्ड संख्या 4 विजयनगर, वार्ड संख्या 14 सेक्टर 9 विजय नगर, वार्ड संख्या 85 राजेंद्र नगर, वार्ड संख्या 88 गांधीनगर, वार्ड संख्या 83 श्याम पार्क मोहन नगर, वार्ड संख्या 9 शिब्बन पूरा, वार्ड संख्या 62 कवि नगर हरसाव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के रूप में न केवल सफाई कराई गई बल्कि कूड़ा घर विलोपित किया गया, घरों के पीछे वाली गली को भी सजाते हुए पेंटिंग का इस्तेमाल किया गया है क्षेत्र वासियों में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उत्साह है, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश द्वारा बताया गया कि इसी क्रम में लगातार सभी वार्ड में अभियान के रूप में कार्य जारी है प्रतिदिन घरों से निकलने वाले कूड़े को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन एकत्र कर रहा है, शहर वासियों से अपने वार्ड के बाहर कहीं भी पूरा न डालने के लिए अपील की जा रही है जहां पूरा दिखाई दे रहा है वहां से गाजियाबाद नगर निगम कूड़ा हटाते हुए सौंदर्य करण का कार्य कर रहा है जो की सराहनीय हैl इसी क्रम में वसुंधरा क्षेत्र के वार्ड संख्या 79 अभय खंड, वार्ड संख्या 81 शक्ति खंड, वार्ड संख्या 40 साहिबाबाद डिपो, वार्ड संख्या 79 न्याय खंड मकनपुर विस्तार की और भी तेजी से कार्य किया जा रहा है l


जिस प्रकार दीपावली से पूर्व हर घर सजावट में लग जाता है तथा घरों की सफाई भी तेजी से करता है इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम शहर में कूड़े वाले स्थान को खत्म कर रहा है, मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक वार्डों में भी विशेष ध्यान देते हुए कार्यवाही तेजी से की जा रही है, यदि कोई सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा डालता हुआ मिलता है उसकी विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिए भी निगम तैयार है, जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी, घरों के साथ-साथ शहर को भी सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा अपील की जा रही है जहां शहर वासी अपने घर को स्वच्छ रख रहे हैं तथा दीपावली महापर्व पर सफाई अभियान चला रहे हैं घर के बाहर भी गंदगी ना होने दे, सफाई में सहयोग करें, तथा सौंदर्य करण करने के लिए अपील की जा रही है, क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा भी गाजियाबाद नगर निगम का सफाई अभियान में तथा सौंदर्य करण में विशेष सहयोग किया जा रहा है जो की प्रशंसनीय है l



