डेंटिस्ट डे मनाया गया, मरीजों को दांतों की देखभाल के लिए जागरूक किया गया
मेरठ: लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज, मेरठ में आज डेंटिस्ट डे मनाया गया। इस अवसर पर दंत रोग विभाग ने जनहित में एक विशेष कैम्प का आयोजन किया। इस कैम्प में आम जन/मरीज़ो को दांतों को स्वच्छ तथा स्वस्थ रखने की जानकारी दी गई।
कैम्प का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ० आरसी गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनकी देखभाल करना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने लोगों को नियमित रूप से ब्रश करने, फ्लॉस करने और माउथवॉश का उपयोग करने की सलाह दी।
विभागाध्यक्ष डॉ रियाज़ अहमद ने बताया कि इस कैम्प में मरीजों को दांतों से होने वाले संक्रमण से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दांतों की खराब स्वच्छता से मसूड़ों की बीमारी, पायरिया, दांतों में दर्द और सड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
डॉ अनामिका, डॉ मनु शर्मा और डॉ विष्णु शर्मा ने मरीजों को दांतों की सफाई के तरीके, स्वस्थ आहार और दांतों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कैम्प में मरीजों को टूथब्रश, टूथपेस्ट और माउथवॉश का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर कालका डेंटल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ स्वर्गा ज्योति दास, दंत रोग विभाग के सीनियर रेसिडेंट, जूनियर रेसिडेंट और नर्सिंग स्टाफ मौजूद थे।
कैम्प में लोगों की भागीदारी उत्साहजनक रही।